Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : मुरादों वाली मैया के नाम से मशहूर है आजमाबाद की दुर्गा मैया||GS NEWS

DESK 040

तीनटंगा दियारा के आजमाबाद गांव में स्थापित मैया दुर्गा इलाके के सबसे पुरानी भगवती के रूप में जानी जाती है। इसकी स्थापना 1925 ईस्वी में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हुआ था। 96 वर्ष पुरानी मैया भगवती के सामने आज तक जिसने भी झोली फैलाया उसकी झोली खाली नहीं गई है। इन्हीं कारणों से यहां के दुर्गा मैया को मुरादों वाली मैया के नाम से इलाके के लोग जानते हैं। मैया के दरबार में क्षेत्र के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ से लेकर जाने-माने व्यवसाई और आम लोग यहां सर झुका कर अपनी मुरादों की यात्रा शुरू करते हैं। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यहां लोग मिठाई बताशा के अलावे सोना चांदी भी चढ़ाते हैं। एक वर्ष भी ऐसा नहीं बिता है […]

नवगछिया : जदयू के विधानसभा और प्रखंड प्रभारी घोषित ||GS NEWS

DESK 040

जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने विधानसभा और प्रखंड प्रभारी की घोषणा कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि उमेशचंद्र पटेल को बिहपुर विधानसभा और अमर सिंह को गोपालपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं विजय कुमार राय को इस्माइलपुर, पुष्पक कुमार सिंह को नवगछिया, देवेंद्र सिंह को रंगरा चौक, श्याम किशोर मंडल को गोपालपुर, शैलेंद्र ठाकुर को खरीक, राजनीति तांती को नारायणपुर और वकील मंडल को बिहपुर का प्रखंड प्रभारी बनाया गया है. DESK 04

नवगछिया : नवरात्रि में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवरात्रि के मौके पर स्पेशल वैक्सीनेशन शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। तेतरी दुर्गा मंदिर और नवगछिया रेलवे स्टेशन में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का विधिवत उद्घाटन नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में समाजसेवी सुभाष चौधरी, बबलू चौधरी ने तेतरी दुर्गा मंदिर और नवगछिया जीआरपी इंस्पेक्टर प्रमोद प्रसाद सिंह ने रेलवे स्टेशन में किया। नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरूण कुमार ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर अन्य प्रदेशों से घर लौट रहे वैसे लोगों को जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लिया है उनके लिए तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर और नवगछिया रेलवे स्टेशन में कोविड 19 टीका लगाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। अन्य प्रदेशों से […]

नवगछिया : गंगा फ्लड कंट्रोल समिति के अध्यक्ष ने लिया कटाव स्थल का जायजा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाबिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के विशेष फ्लैट फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष सह भारत सरकार के गंगा फ्लड कंट्रोल कमिटी के अध्यक्ष एसएन तिवारी ने जल संसाधन विभाग के अन्य अभियंताओं के साथ गंगा एवं कोसी के विभिन्न कटाव स्थलों का जायजा लिया इस मौके पर फ्लैट फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता सहित कई अन्य अभियंता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विशेष अध्यक्ष ने गंगा नदी के ट्रेडिंग के साथ-साथ पुरानी धार को एक्टिवेट करने को लेकर के विशेष तौर पर विभाग के अभियंताओं से जानकारी लिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से नदी पिछले एक दशक से इस्माइलपुर से बिनदटोली के बीच सपर संख्या 5 से लेकर के 9 के […]

नवगछिया : कोरोना गाइडलाइन के तहत लगेगा दुर्गा मेला ||GS NEWS

DESK 040

अपराध गोष्ठी एवं शांति समिति की बैठक में एसपी ने दिए निर्देश नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं शांति समिति की बैठक नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया इस बैठक में एसपी ने सीधे तौर पर बिहार सरकार के गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा लगाने को लेकर के आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा कमेटी के साथ बैठक में सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया गया कि जो भी कोरोना गाइडलाइन है उसके तहत ही मेला लगेगा उन्होंने कहा कि जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा वह इसे मेला कमेटी के ऊपर कार्रवाई भी होगी । वहीं मौके पर उन्होंने बताया कि जिस तरह का […]

नवगछिया : विभूति भूषण झा को मिला एफ डब्लू ए, दिल्ली द्वारा हिंदी साहित्य हेतु पुरस्कार, इलाके का नाम किया रौशन ||GS NEWS

DESK 040

गोसाइँ गाँव, नवगछिया निवासी विभूति भूषण झा को दिल्ली की संस्था ‘फेडरेशन फ़ॉर वर्ल्ड अकेडेमिक्स’ द्वारा आयोजित विशेष समारोह में हिंदी साहित्य में रचनात्मक नये विचारों और नयी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु “क्रिएटिव न्यू आईडिया एंड प्रोमोटिंग न्यू टैलेंट्स इन हिंदी लिटरेचर” का पुरस्कार नयी दिल्ली के पाँच सितारा ली मेरिडियन होटल में 9 अक्टूबर, 21 को दिया गया। इन्हें यह पुरस्कार हिन्दी साहित्य में नया विचार और सफल प्रयोग करने हेतु दिया गया है। इन्होंने साहित्य का मॉल पुस्तक के रूप में बनाया, यानी एक ही पुस्तक में कहानी, लघुकथा, कविता, गीत और ग़ज़ल देकर पूरे परिवार के लिए एक साहित्यिक पैकेज का निर्माण किया। सम्पूर्ण भारत के स्थापित रचनाकारों से उनकी रचनाएँ लेकर, नये अच्छे रचनाकारों को […]