Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार कई निचले इलाकों में घुसा पानी ||GS NEWS

DESK 040

खेत खलियान में डूबते हुए फसल का फोटो है। नवगछियानवगछिया के इस्माइलपुर से बिनदटोली के बीच गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के बाद कटाव के दबाव के साथ-साथ बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गया है। तटबंध के ऑपोजिट (बाहर) गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। जिससे बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गया है। इस बाढ के पानी से खेतों में लगे फसल भी अब डूबने लगे हैं किसानों की माने तो मक्का का फसल एवं सब्जी का काफी नुकसान हुआ है गंगा का जलस्तर बुधवार देर रात खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। खतरा का निशान इस्माइलपुर बिन टोली में 31.60 मीटर है।वही जलस्तर गुरुवार शाम तक 31.80 मीटर हो गया है। […]

रंगरा प्रखंड में आज कोरोना का वैक्सीनेशन ||GS NEWS

DESK 040

आरएनएन- रंगरा रंगरा प्रखंड क्षेत्र में कोराना वैक्सीनेशन का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। जिसे लेकर आज (गुरुवार) भी कोरोना का वैक्सीन दिया जायेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि आज आज प्रखंड क्षेत्र में कुल 12 जगहों पर कोविड टीकाकरण दिया जायेगा। जो की है मध्य विद्यालय सधुवा, प्राथमिक विद्यालय NH31सहोरा, प्राथमिक विद्यालय सधुवा, प्राथमिक विद्यालय चापर, कोशकीपुर, मदरौनी, भवानीपुर सरस्वती स्थान, मध्य विद्यालय बनिया बैसी, जहांगीरपूर बैसी, भीमदासटोला तिनटंगा, साधोपुर, कस्तूरबा विद्यालय रंगरा और मुस्लिम टोला रंगरा। DESK 04

नवगछिया :-जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट चार घायल
दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया।- कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर बाजार में मंगजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के मनोज यादव व सनोज कुमार पिता स्वर्गीय सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत पीड़ित परिवार के द्वारा पाँच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें पिंटू यादव, पूरन यादव, नीतू देवी, पूजा देवी तथा जमुनिया देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हैं। दूसरे […]

नवगछिया : ट्रक से बरामद हुआ 967.300 किलो गांजा, दो गिरफ्तार लोगों को भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिला पुलिस और उत्पाद विभाग भागलपुर की टीम पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में भारी मात्रा में गांजा बरामदगी मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला के थाना लिलुवा चमरैल दक्षिण पाड़ा निवासी शांति कुमार पाल और समस्तीपुर जिला के थाना-विथान ग्राम तेलनी निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर महदतपुर टोल प्लाजा के पास डब्लूबी 0-89-3070 नंबर की ट्रक से 967.300 किलो गांजा बरामद किया गया है. जबकि गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 मोबाईल, 11200 रूपया भी बरामद किया गया है. मामले की जानकारी नवगछिया एसपी के हवाले से दी गयी है. DESK 04

नवगछिया : इस्माइलपुर के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर लिए जाने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है. मामले की प्राथमिकी महिला थाना नवगछिया में दर्ज की गयी है. जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मेघल टोला निवासी 25 वर्षीय युवक भुखन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि बच्ची के मातापिता काम करने घर से बाहर गए थे और बच्ची घर मे अकेली थी. बच्ची को घर मे अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब लड़की के माता पिता घर आये तो लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बतायी. फिर बच्ची के परिजनों ने महिला थाना […]

नवगछिया पुलिस जिले में कई पदाधिकारी इधर से उधर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत पुलिस पदाधिकारी के विभिन्न थाना या ओपी में दो वर्ष से अधिक अवधि पूर्ण करने व वाह्य जिला से योगदान के पश्चात वर्तमान अनुसंधान और विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव ऐसे पुलिस पदाधिकारियों का नवगछिया के एसपी ने स्थानांतरण किया है. पुअनि विरेन्द्र कुमार को आदर्श थाना नवगछिया से बिहपुर थाना, पुअनि मुकेश कुमार को गोपालपुर थाना, अशोक कुमार को रंगरा ओपी, शिवप्रसाद को आदर्श थाना नवगछिया, कृष्णकांत को खरीक थाना से रंगरा ओपी, सअनि श्रीकांत चौधरी आदर्श थाना से परबत्ता थाना, विश्वनाथ यादव को आदर्श थाना से ढोलबज्जा थाना, अरविन्द कुमार को. गोपालपुर थाना से कदवा ओपी, गणेश प्रसाद को परबत्ता थाना से आदर्श थाना नवगछिया, संजय […]

नवगछिया : वृद्धा पेंशन में मिलने वाला ₹500 गरीबों के लिये बड़ी रकम – उपेंद्र कुशवाहा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में किया गया कुशवाहा का भव्य स्वागत नवगछिया – नवगछिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा वृद्धा पेंशन में मिलने वाले ₹500 मासिक को गरीबों के लिये एक बड़ी रकम बताया. उन्होंने कहा कि संपन्न लोगों के लिये ₹500 कुछ नहीं है लेकिन गरीब के लिये पांच सौ रुपये एक बड़ी रकम है. जिसे वृद्ध पेंशन मिलता है, वह सिर्फ आर्थिक रूप से ही मजबूत नहीं होता है वह सामाज में भी समाज में भी सम्मान पाता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इसलिये अगर को गरीब पेंशन या अन्य योजना से वंचित है तो उसके लिये कार्यकर्ता ब्लॉक जरूर जाएं और वैसे लोगों की मदद करें. […]