Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : बाइक एन एच के रेलिंग से टकराई,दस बर्षीय बालक गड्डे में जख्मी हालत में ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर चौक के पास एन एच 31 सङक के रेलिंग से बिहपुर की ओर से आ रही बाइक सवार टकराई।जिसमें दस बर्षीय सोनू कुमार पसराहा निवासी गड्डे में जा गिरा।बालक जख्मी होकर बेहोश की हालत में पङा रहा। और असंतुलित बाइक लेकर सवार चालक फरार हो गया।गड्डे की ओर ग्रामीण गया तो बालक को देख कर भवानीपुर पुलिस को सूचना दिया।भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गश्ती दल बच्चे को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। जख्मी बालक को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया DESK 04

रंगरा : सिमरिया गांव से पुलिस ने अपने दरवाजे पर दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर बैठे व्यक्ति को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुवार को सिमरिया गांव से मुनिलाल मंडल को दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद थनाध्यक्ष माहताब खान कर रहे थे। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया गांव में एक व्यक्ति अपने दरवाजे पर हथियार के साथ बैठा हुआ है। तुरंत नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में थनाध्यक्ष माहताब खान के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जब पुलिस ने अमुक ठिकाने पर छापेमारी की तो अपने दरवाजे पर हथियार के साथ बैठा व्यक्ति भागने लगा […]

नवगछिया : सीएम के आने को लेकर के तटबंध पर आचार चौबंद व्यवस्था खुद नवगछिया एसपी भी ले रहे थे जायजा ||GS NEWS

DESK 040

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गंगा नदी में बाढ़ एवं कटाव को लेकर के हवाई सर्वेक्षण क्या-क्या इसको लेकर के नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के अभियंता गठबंधन पर लाल झंडी लेकर के मौजूद थे तो वही नवगछिया एसपी खुद तो तुरंत का जायजा ले रहे थे . नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि भानपुर तैयारी को लेकर के तत्वों का अवलोकन किया साथ ही यहां पर गोपालपुर थाने में कई ऑनलाइन गाड़ी चल रहे हैं जिसका अवलोकन किया साथ ही उन्होंने बताया कि हम लोगों ने तटबंध के निरीक्षण के बाद सरकार के गाइडलाइन के तहत बालू या अन्य अवैध खनन पर विशेष निगरानी रखने का. निर्देश थानाध्यक्षों को दिया है […]

नवगछिया एसडीओ ने किया नए भवन का शिलान्यास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल कार्यालय के पीछे छह करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से बनने वाला संयुक्त अनुमंडल कार्यलय का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। बताया गया कि बाढ़ को देखते हुए संयुक्त अनुमंडल कार्यालय का भवन तीन तल का बनाया जायेगा। प्रथम व द्वितीय तल पर अनुमंडल कार्यालय होगा। तीसरे तल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय होगा। भवन का निर्माण एक एकड़ में 220 फीट लंबा तथा 200 फीट चौड़ाई में बनाया जायेगा। भवन निर्माण कार्य मेसर्स कृष्ण कंसट्रक्सन के द्वारा किया जायेगा। संवेदक प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव हैं। निर्माण कार्य 18 माह में पूरा किया जाना हैं। वहीं मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह, सहायक अभियंता अजित […]

भागलपुर : डीएम ने सबौर प्रखंड में कटाव निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

बुधवार को जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन अपने सभी सहयोगी पदाधिकारियों के साथ सबौर प्रखंड में गंगा से हो कटाव विरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम सबौर प्रखंड के बाबूपुर पहुंचे, जहां गंगा के कटाव से सड़क पर खतरा बढ़ गया है। सड़क को बचाने के लिए सभी स्थानों पर आवश्यक कटाव निरोधी कार्य कार्य करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की सुरक्षा का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया गया। सभी जगह आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम लैलक ममलखा भी गए और उस क्षेत्र में भी हो रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जियो बैग जमा रखने का निर्देश दिया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा […]

नवगछिया के तेतरी में मां अंबे फर्नीचर के नये शोरूम का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार फर्नीचर के विभिन्न डिजाइन व मनपसंद ऑर्डर पर तैयार कर देने वाले मां अंबे फर्नीचर तेतरी दुर्गा स्थान का नये शोरूम का भव्य उद्घाटन ग्रामीण व बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा किया गया । उद्घाटन में तेतरी दुर्गा मंदिर के मेला अध्यक्ष रमाकांत राय, टुनटुन राय उर्फ चंद्र भूषण कुमर, शंभू चौधरी, आनंद भारद्वाज, अंकित शांडिल्य, राजेश कुमार थे । वहीं शोरूम का उद्घाटन नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन यादव मयंकेश्वर सिंह के द्वारा किया गया । उद्घाटन के बाद दुकान के संचालक गौतम चौधरी ने कहा कि मां अंबे फर्नीचर को लगातार स्थानीय लोगों का प्यार मिल रहा है और लोगों के पसंद और उनके मांग को देखते हुए नए शोरूम का उद्घाटन […]