June 29, 2021
नवगछिया : नहीं रहीं नवलोका इंग्लिश स्कूल की निदेशिका, एशोसिएशन ने जताया शोक||GS NEWS
DESK 04नवगछिया- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नवगछिया की ओर से जिले के खंजरपुर स्थित नवलोका इंग्लिश स्कूल की निदेशिका एवं एशोसिएशन की मुख्य कार्यकारिणी सदस्या विजया मोहिनी के निधन पर भवानीपुर स्थित मॉर्डन वैभव पब्लिक स्कूल में एक शोक सभा सोमवार को आयोजित की गई. वहीं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि सोमवार अहले सुबह हृदयाघात से उनका निधन हो गया. श्री झा ने बताया कि वे मृदुभाषी, शिक्षाविद व शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं. उनके निधन से शिक्षा जगत के एक युग का अंत हो गया. इस दौरान अध्यक्ष मसूद आलम, सचिव अरविंद सिंह, संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, नवगछिया के एशोसिएशन अध्यक्ष विश्वास झा, उत्तम कुमार, मुनि लाल सिंह, उपाध्यक्ष हैदर अली, साइन अनीस, […]