Category Archives: भागलपुर

भागलपुर से कोरोना संक्रमण को बढ़ाने वाली तस्वीर आ रही है सामने ||GS NEWS

DESK 040

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच हम जो तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं वह संक्रमण को बढ़ाने वाला और मन को विचलित करने वाला है, एक और जहां लगातार पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश और पूरे भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 1 सप्ताह के भीतर भागलपुर में लगभग 3000 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा संक्रमण से बचाव को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया गया है, बावजूद इसके भागलपुर के बाजारों में लगातार खरीददारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, इस दौरान ना तो लोग मास्क लगाए दिख रहे हैं और ना ही […]

भागलपुर : बाजार में खूब बिका कोरोना, न प्रशासन, न पुलिस, दिखी तो सिर्फ भीड़||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – सिल्क सिटी के बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़ में कोरोना की खूब बोली लगी। भीड़ इस कदर था कि लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो रहा था। न शारीरिक दूरी का पालन दिखा और न कोविड नियमों का। ऐसे में संक्रमण का चेन लंबा होने की संभावना दिख रही है। शनिवार की दोपहर बाजार में न शासन दिखाना प्रशासन। दिखी तो सिर्फ लोगों की भी जबरदस्त भीड़। इस भीड़ में ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगाए रखे थे। शहर के खलीफाबाग चौक से लेकर वैरायटी चौक तक यही स्थिति रही। लोहा पट्टी और उल्टा पुल की हालत और भी दयनीय रहा। दुकानदारों की मानें तो एक सप्ताह में इस तरह की भीड़ नहीं हुई थी। शहर के […]

बोले अजीत शर्मा : को’रोना संक्रमण से जा रही जान के लिए मोदी सरकार जिम्मेवार||GS NEWS

DESK 040

पूरे देश के साथ-साथ बिहार और भागलपुर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में भारतीय प्रधानमंत्री नाकाम रहे और उन्हें लगातार हो रहे मौत की. जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दे देनी चाहिए, साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले 14 महीनों में एक ओर जहां पूरा विश्व वैश्विक महामारी की जंग जीतने में सफल रहा वहीं भारत में इससे बचाव को लेकर कुछ कोई भी कार्य नहीं हो सका है, इस दौरान कांग्रेस नेता ने कोरोना वारियर्स पत्रकारों और स्वास्थ्य कर्मियों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा 50 लाख रुपया से 1 करोड़ […]

भागलपुर : बोले अजित शर्मा : अगर लॉकडाउन लगाना है तो जरूरतमंदों को नगद रुपया और राशन मुहैया कराए सरकार||GS NEWS

DESK 040

पूरे देश के साथ- साथ बिहार और भागलपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों के बीच सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने के चर्चा के बीच बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत छोड़कर विश्व के सभी देशों ने इस महामारी से बचाव को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए, जबकि पिछले 1 वर्षों में केंद्र सरकार के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया। जिसके कारण आज पूरे देश के साथ साथ बिहार में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने सरकार से यह मांग की […]

भागलपुर में दवा का कालाबाजारी सूचना मिलने पर औषधि विभाग के द्वारा दवा दुकान में की गई छापेमारी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिले में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण के बीच दवा दुकानदारों के द्वारा दवा के कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ड्रग विभाग के संयुक्त निरीक्षक के द्वारा जीरोमाइल स्थित हनुमान मेडिकल हॉल में छापेमारी किया गया, संयुक्त औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान दुकानदार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के को लेकर उपयोग में आने वाले कई दवाओं के दाम ग्राहकों से ज्यादा वसूले जाने की बात स्वीकार की गई, इस दौरान ड्रग विभाग के द्वारा कई दवा और कागजात को सील करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई, औषधि विभाग के द्वारा लगातार दवाओं के कालाबाजारी पर रोकथाम को […]

भागलपुर : बमबाजी करना कुख्यात अपराधी को पड़ा महंगा ,स्थानीय लोगों ने की जमकर पिटाई ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में अपराधी के द्वारा को बमबाजी करना महंगा पड़ा और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, दरअसल बरारी थाना क्षेत्र के बडगाछ चौक के समीप कुख्यात अपराधी अभय यादव अपने सहयोगियों के साथ नशे में धुत होकर पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अजीत कुमार के घर पर बम बाजी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया, बम विस्फोट के बाद स्थानीय लोग दहशत के बीच अपने अपने घरों से निकले और जैसे ही अपराधी अभय यादव को देखा, लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी अभय यादव को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है. ,जहां […]

भागलपुर : मायागंज अस्पताल में ट्रॉली मैन के हड़ताल से लोग हुए परेशान ||GS NEWS

DESK 040

एक और जहां कोरोना के कहर से पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिला के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी ट्रॉली मेन कुछ समय के लिए हड़ताल पर चले गए, जिससे मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा,. हालांकि आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के ट्रॉली मैन की समस्याओं को सुनकर उसका जल्द से जल्द समाधान किए जाने का भरोसा दिलाते हुए हड़ताल को तुड़वाया, दरअसल यह सभी ट्रॉली मैन ऑर्थो डिपार्टमेंट में काम करने वाले राजेश रंजन का कोरोना संक्रमण के कारण हुए मौत को लेकर आक्रोशित थे, . मृतक राजेश रंजन का भाई और ट्रॉली मेन आभास कुमार ने […]

भागलपुर के जगदीशपुर से 31 बोतल विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तगेपुर गांव से जगदीशपुर पुलिस ने 31 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब के धंधे बाज को गिरफ्तार किया है। जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तगेपुर गांव के शिव नारायण साह का पुत्र गुरुदेव साह शराब का अवैध कारोबार करता है। इसी सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने रविवार सुबह गुरुदेव साह के घर पर छापेमारी की तो उसके घर से 375 ml का 13 बोतल अफसर चॉइस ब्लू ब्रांड का, रॉयल स्टेग ब्रांड का 375ml का 11 बोतल तथा 180ml का अफसर चॉइस ब्लू ब्रांड 7 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने […]

भागलपुर के विधायक अजित शर्मा ने विधायक फंड से 1 करोड़ रुपये कोरोना मरीजों के इलाज के लिए देने की मुख्य मंत्री से की अनुशंसा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में व्यवस्था की कमी लगातार देखी जा रही है। कभी ऑक्सीजन की कमी तो कभी वेंडिलेटर की कमी तो कभी बेड की कमी देखी जा रही है। जिसको लेकर भागलपुर के नगर विधायक अजित शर्मा ने विधायक फंड से एक करोड़ रुपये की राशि मुख्य मंत्री को देने की बात कही है। पत्र के माध्यम से विधायक ने मुख्य मंत्री को कहा कि एक करोड़ रुपये विधायक फंड से लेकर भागलपुर के कोरोना मरीजों का इलाज किया जाय। अस्पतालों में व्यापक सुविधा उपलब्ध कराए। साथ ही मायागंज अस्पताल में 25 गैस सिलेंडर, सदर अस्पताल में भी 25 गैस सिलेंडर और 5 वेंडिलेटर देने की अनुशंसा की है। […]

भागलपुर में देर रात खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई……… बालू लदे 23 ओवरलोडेड ट्रक जब्त ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में इन दिनों अवैध खनन को अंजाम देने वाले बालू माफियाओं की सामत आ गई है। वहीं एक बार फिर देर रात जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव ने दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बांका की ओर से आ रही बालू लदे 23 ओवरलोडेड ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं इस बारे में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बालू लदे 21 ओवरलोड ट्रक को सजोर थाना क्षेत्र से और 2 ओवरलोड बालू लदे ट्रक को जगदीशपुर थाना क्षेत्र से जब्त किया है। खनन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोड बालू एवं पत्थर वाले वाहनों का परिचालन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की […]