Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: बूथों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, 20 स्थानों पर बनाए जाएंगे चैक पोस्ट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसको लेकर पुलिस एक रणनीति तय कर चुकी है. चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है. असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई एवं अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चुनाव को लेकर रविवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम की अध्यक्षता में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद सहित पुलिस जिले के दोनों सर्किल के इंस्पेक्टर एवं सभी थाना का अध्यक्ष शामिल […]

नवगछिया: एसपी के नेतृत्व में वाहनों की हुई जांच GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन गतिविधि तेज कर दी है. रविवार की संध्या समय जो नवगछिया जीरो माईल में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के नेतृत्व में संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन सहित मालवाहक वाहनों, प्राइवेट चार पहिया वाहनों की जांच की गई. इस दौरान ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने वाले वाहन चालको से जुर्माना वसूला किया गया. इस कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास सहित पुलिस बल शामिल थे. एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार पुलिस द्वारा चलाई जाएगी. नए नए स्थानों पर औचक चेकिंग अभियान चलेंगे. एसपी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर अपराधियों की गतिविधियों […]

ढोलबज्जा: शराब पीकर जुआ खेल रहे युवक ने चुराया बकरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर कदवा में, बकरी चोरी कर भागे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि- प्रतापनगर में नवनिर्मित पेट्रोल पंप स्थित फोरलेन सड़क के पूर्व बांस बिट्टा की आड़ में कई लोग झुंड बनाकर जुआ खेल रहे थे. वहीं बगल में प्रतापनगर निवासी ब्यास सिंह के बासा पर बकरी चारे खा रही थी. इसी बीच उस जुआडि़यो के बीच में से आए बोड़वा मुसहरी निवासी श्रीपति ऋषिदेव के दमाद ने बकरी चुराकर भाग गए थे. भागने के दौरान खेतों में काम कर रही गांव के ही एक महिला ने युवक को बकरी ले जाते देख लिया था.  जिसके निशानदेही पर युवक को पकड़ पूछताछ की […]

रंगरा: कोसी कटाव के मुहाने पर जहांगीरपुर वैसी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा चौक प्रखंड स्थित कोसी तटवर्ती गांव कटाव के एकदम मुहाने पर आ गया है. अब कोसी नदी गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर आ गयी है. विगत पांच दिनों से कोसी नदी तीव्र कटान कर रही है. जिससे बड़ी तेजी से उपजाऊ जमीन कोसी नदी में विलीन हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बार बार प्रशासनिक पदाधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक गांव को बचाने की कवायद शुरू नहीं कि गयी है. अगर इसी तरह कटाव को नजरअंदाज किया गया तो कोसी नदी पूरे गांव को अपने आगोश में समा लेगी. गांव के मुखिया संजय मंडल व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जलसंसाधन विभाग को तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करना चाहिये […]

ममता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के साथ छेडछाड का प्रयास, पीडिता ने दिया थाना में आवेदन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पीएचसी की ममता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के साथ प्रसव कराने आई महिला के परिजन द्वारा शनिवार की देर रात को ड्यूटी से वापस घर जाने के दौरान गोपालपुर थाना के निकट छेडछाड करने का प्रयास किया गया. पीडित ममता कार्यकर्ता ने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी. उसके बाद उक्त ममता ने पूरे मामले की लिखित जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष को देकर उचित कार्यवाई की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि को आठ बजे के आसपास अपनी ड्यूटी समाप्त  कर अपने साथ ममता के रूप में कार्य करने वाली सहयोगी के साथ घर वापस जा रही थी कि  उसका पीछा करते हुए पचगछिया गाँव का एक युवक गोपालपुर थाना के आगे छेडछाड करने का […]