Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: मशरूम उत्पादन एंव विपणन विषय पर किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया कृषि भवन में शुक्रवार को मशरूम उत्पादन एंव विपणन विषय पर किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप प्रयोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने किया. जिसमें उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन खाद्य सुरक्षा समहू के महिला किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए तकनीकी जानकारी दि गई साथ ही साथ मशरूम उत्पादन को लेकर महिलाएं अपने घरों में कुटीर उद्योग के तरह इसके विपणन से आत्मनिर्भर बन सकते है. मशरूम के सारे उपयोग के बारे में भी बताया गया है. इस अवसर पर भागलपुर आत्मा के उप प्रयोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार, ट्रेनर परमेश्वर सिंह, उदय कुमार, गौतम कुमार, प्रिया कुमारी, किसान सलाहकार गौतम […]

नवगछिया: चुनाव की घोषणा के बाद हटाए गए बैनर पोस्टर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही क्षेत्र में लगे बैनर पोस्टर को हटाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में जो बैनर पोस्टर लगाए गए थे हटवाया गया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन को नगर क्षेत्र में जो भी बैनर पिस्टर हैं उसे हटवाने के निर्देश दिया. एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर क्षेत्र में जो भी बैनर पोस्टर थे उसे देर शाम तक हटाए जा रहे थे. वहीं नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पार्टी के नेताओं को आदर्श आचार संहिता को लेकर जो भी बैनर पोस्टर प्रचार प्रसार को लेकर लगवाए गए […]

नवगछिया: इंस्पायर अवार्ड में जिले में प्रखंड रंगरा चौक टॉप पर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग  भारत सरकार  के तत्वावधान में 10 से 15 आयु वर्ग कक्षा 6 से 10 तक में अध्ययनरत छात्रों के नवाचार/आइडिया संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के मामले में प्रखंड रंगरा चौक 92.80% उपलब्धि के साथ जिले में पहले स्थान पर है जबकि ऑल ओवर जिले का उपलब्धि 18.39% है. प्रखंड रंगरा चौक इंस्पायर अवार्ड समन्वयक सह वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि नई पीढ़ी को नवोन्मेष में जागरूक कर एक सक्रिय इनोवेटर बनाकर दैनिक जीवन में आ रहे सामान्य समस्याओं को नए विचारों/आईडिया से हल कर सरल सुगम एवं कम श्रम में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने का लक्ष्य है. कोविड-19 के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित है बावजूद इसके प्रखंड […]

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए आपके जिले में वोटिंग कब और किस चरण में होगी, पढ़िए पूरी खबर.. GS NEWS

Barun Kumar Babul0

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आज मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस खबर में नीचे पढ़िए कि किस जिले में किस तारीख को मतदान होने हैं.  पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव- भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 28 अक्टूबर को चुनाव होंगे.  दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में 3 नवम्बर को चुनाव होंगे. तीसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और […]

बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरण में वोटिंग, 10 नवंबर को रिजल्ट जाने पूरी खबर… GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया। बिाहर में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत 28 अक्टूबर की वोटिंग से शुरू होगी और सात नवंबर को अंतिम चरण की वोटिंग होगी। 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग की खास बातें – चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर […]

बिहार चुनाव: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, एक बूथ पर 1 हजार मतदाता करेंगे मतदान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2020, को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। आयोग ने बताया बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बूथ पर सिर्फ 1 हजार मतदाता वोटिंग करेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी। नामांकन के दौरान दो से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमित मरीज आखिरी घंटे में वोट डालेंगे। कोरोना को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा। यानी कतार लंबी नहीं होगी। डीएम ने इस संबंध […]

बिहार में चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले पटना में BJP और JAP में झड़प GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दरअसल, कृषि बिल के विरोध में जेएपी के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बहस बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गई। इसके बाद दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए।  पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर रहे थे. इसके साथ ही बीजेपी का पोस्टर फाड़ रहे थे. बीजेपी गेट के चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे. कृषि बिल के विरोध में जाम कार्यकर्ताओं ने आज बिहार बंद बुलाया है. इस दौरान ही बीजेपी ऑफिस में हंगामा किया. इसका विरोध बीजेपी के कार्यकर्ता कर रहे थे. […]