Category Archives: भागलपुर

बड़ी राहत! दो पैसेंजर कल से चलेंगी, एक अक्टूबर से तीन एक्सप्रेस GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने मालदा रेल मंडल की तीन जोड़ी एक्सप्रेस और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी है। गुरुवार की शाम नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। फैजाबाद और सुल्तानपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (दो जोड़ी) और जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस कोविड स्पेशल बनकर एक अक्टूबर से चलेंगी। जबकि जमालपुर-साहिबगंज और जमालपुर-किऊल पैसेंजर का परिचालन 26 सितंबर से होगा। दोनों पैसेंजर ट्रेनों में टिकट के लिए शनिवार से स्टेशनों पर साधारण टिकट कॉउंटर खुल जाएंगे। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इन ट्रेनों के चलने से भागलपुर जिले के अलावा, मुंगेर, लखीसराय, पटना सहित झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। […]

बिहार सीएम नीतीश कुमार बोले- बंद अब सरकारी काम , जुट जाइए विधानसभा चुनाव में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के मुख्यमंत्री जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के 340 कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा कर्तव्य है, सबसे मिलना। हम तो मिलते ही रहते हैं। चुनाव आने वाला है। क्षेत्र वगैरह का भी आइडिया लोगों से लेते हैं। पटना में रहने पर रोज पार्टी ऑफ‌िस आते रहेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलते रहेंगे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मुख्यमंत्री ने पार्टीजनों से बेहद इत्मीनान से मुलाकात की। सबको समय दिया, सबको धैर्यपूर्वक सुना। कोई अपने लिए तो कोई किसी अपेक्षित के लिए टिकट की पैरवी कर रहा था। बहुतेरे ऐसे भी जो […]

किसान बिल के विरोध में आज भारत बंद, RJD बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

संसद में पास हुए तीन कृषि विधेयकों का विरोध अब सड़कों पर जोर पकड़ने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज, शुक्रवार 25 सितंबर, को भारत बंद का ऐलान किया है। इस दौरान चक्का जाम किया जाएगा। इसे कई विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। राजद ने कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए शुक्रवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पटना में यह प्रदर्शन राजद प्रदेश कार्यालय से शुरू होगर आयकर गोलम्बर, डाकबंगला चैराहा होते हुए जिला मुख्यालय में समाप्त होगा। पटना में भी आज सुबह 9 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास से किसानों और समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय जाएंगे।  […]

गोपालपुर: राशनकार्ड आवेदन करने वालों की उमड रही भारी भीड GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउन्टर पर नया राशन कार्ड व राशन कार्ड में छूटे हुए परिजनों का नाम जुडवाने हेतु आवेदन लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बडी संख्या में महिला व पुरुष आते हैं. जिस कारण प्रखंड मुख्यालय में दिन भरी ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो जाती है. बीडीओ प्रियंका ने बताया कि बिचौलियों पर लगाम लगाने हेतु आरटीपीएस काउन्टर पर आवेदन जमा करने से पूर्व प्रधान सहायक द्वारा आवेदन पत्र पर सीरियल नंबर चढाया जाता हैं ताकि गडबडी नहीं हो. बीडीओ प्रियंका ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक रोष्टर के अनुसार पंचायत वार ग्यारह बजे से दो बजे तक आवेदन लिये जा रहे हैं. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ दुर्व्यवहार की निंदा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर — प्रखंड के मधुरापुर बाजार में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा के आवास पर  गुरुवार को जदयू नेता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ किए गए दुर्व्यवहार की तीखी निंदा की.साथ ही बताया कि राज्यसभा मैं पिछले 2 दिनों से जो कुछ हुआ उसे संसदीय परंपरा में स्वीकार नहीं किया जा सकता है उप सभापति के चेयर के पास पहुंचकर उन पर हमला किया गया संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया है लोकतंत्र में विरोध के स्वर कभी भी अस्वीकार्य नहीं होते लेकिन विरोध जब अराजकत्ता में बदल जाए तो उसका प्रतिकार करना जरूरी हो जाता है उपसभापति की कुर्सी पर बैठे हरिवंश नारायण सिंह पर हमला विपक्ष की […]

नारायणपुर: सड़क कटाव में शुरू होगा कार्य – जेई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रखंड के बसस्टैंड नारायणपुर से रायपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बोरनाहा पोखर के पास पानी से लबालब भरने के उपरांत तेज हवा के झोकें में एक तिहाई सड़क कट जाने पर प्रभातखबर में खबर प्रकाशित होने पर युवा नेता सुमित कुमार के मॉग पर बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ अजय सरकार,भवानीपुर थाना प्रभारी नीरज जी ने घटनास्थल की जॉच की व मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था.गुरूवार को ग्रामीण कार्य विभाग के जेई नीरज कुमार ने स्थल पर पहुंचकर कटाव का जायजा लिया व बताया कि शुक्रवार से यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा जिसमें मिट्टी, जियो बैग के साथ साथ पत्थल देना जरूरत बताया. Barun Kumar Babul

नवगछिया: 280 किलो जावा महुवा एवं दो चुलाई मशीन बरमाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंद टोली गांव में उत्पाद विभाग एवं परबत्ता पुलिस के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी की गई. इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ एवं महुआ से शराब की चुलाई करने वाली मशीन को बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि राघोपुर बिंद टोली में महुआ शराब बनाकर उसे बेचा जाता है. सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, परबत्ता थानाध्यक्ष एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी चंदन कुमार सहित पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गई. इस छापेमारी अभियान में 280 किलो जावा महुआ एवं दो चुलाई मशीन को बरामद किया गया. हालांकि पुलिस ने इस कार्रवाई में एक भी शराब कारोबारी […]