Category Archives: भागलपुर

ढोलबज्जा; खैरपुर बाजार में रंगदारी मांगे जाने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : खैरपुर बाजार में, बीते करीब तीन महीने पहले अशोक जायसवाल के घर फायरिंग कर रंगदारी मांगे जाने के आरोप में मंगलवार को कदवा पुलिस ने एक अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- उक्त मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई मोबाइल सीडीआर के तहत की गई है. गिरफ्तार युवक मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खलीफा टोला निवासी बिलास साह के पुत्र धीरज कुमार हैं. इस रंगदारी के मामले में छह लोगों की संलिप्तता पाई गई है. जिसमें अब तक चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं दो अन्य अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: करंट लगने से भैंस की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 02 के नारायणपुर निवासी पशुपालक   लोरी यादव के भैंस को सड़क किनारे पोल से लगे विधुत प्रभावित नंगा तार  सटने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.पशुपालक ने बताया कि बीस दिन पुर्व 60 हजार रूपये में भैंस जीवीकोपार्जन के लिए खरीदा था.पशुपालक की पत्नी रो रो कर बताई कि भैस खरिदने के लिए ब्याज पर रूपया उठाकर भैंस खरीदवाई थी दुध बेचकर वापस रुपया लौटाने की बात कही थी अब रुपया कहॉ से वापस कर पाउंगा. इधर पीड़ीत पशुपालक के लिए युवा नेता सुमित कुमार ने विधुत विभाग के वरिय पदाधिकारी से दुरभाष पर संपर्क कर मुआवजे की मॉग की है.घटना को लेकर पीड़ित द्वारा भवानीपुर ओपी […]

नारायणपुर बोरनाहा पोखर के पास  सड़क में कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – मधुरापुर बाजार नारायणपुर बसस्टैंड से दर्जनों गॉव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क नारायणपुर बोरनाहा पोखर के पास सड़क में कटाव शुरू है.पोखर में पानी लबालब भर गया है.इलाके के पशुपालक भैंस पानी में बिठा रहे हैं. ज्यादा पानी भरने के कारण जब भी हवा तेज चलती है तो सड़क में कटाव शुरू हो जाता है.युवा नेता सुमित कुमार ने बताया कि सड़क का एक तिहाई हिस्सा कट चुका है.प्रशासनिक पदाधिकारी ध्यान नहीं दिया तो  धीरे-धीरे पुरा सड़क कटकर धार में  समा जाएगा. इसलिए शीघ्रता से सड़क का मरम्मत नहीं किया गया तो आशाटोल, पहाड़पुर, भोजूटोल, मनोहरपुर, कुशाहा,तेलडीहा सहित अन्य गॉव से संपर्क भंग हो सकता है. Barun Kumar Babul