Category Archives: भागलपुर

खरीक: 6 करोड़ खर्च होने के बाद भी ध्वस्त हो गया बगजान तटबंध GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक: बगजान तटबंध को को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए लेकिन तटबंध ध्वस्त हो गया. चोरहर घाट से तकरीबन 2 किलोमीटर पश्चिम भीषण कटाव होने से तकरीबन 300 मीटर के दायरे में तटबंध ध्वस्त हो गया. जिस जगह पर तटबंध ध्वस्त हुआ है वहां कोसी नदी की जलधारा उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित हो गई नतीजतन दर्जनों गांव के निचले इलाकों में कोसी का पानी फैलने लगा है. सुरहा बगड़ी के निचले इलाकों में कोसी का पानी फैल गया है. सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बादसैकड़ों एकड़ में लगी केले की फसल बर्बाद हो चुकी है. केला के खेतों में कोसी का पानी घुसने से किसान आनन-फानन […]

नवगछिया: सड़क दुर्घटना में महिला घायल स्थिति गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – कदवा थानाक्षेत्र के बाबा बिशुराउत सेतु पथ पर कदवा गांव के पास हुए सड़क हादसे में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी स्वर्गीय महेंद्र मंडल की पत्नी मनिया देवी (55 वर्ष) की स्थिति गंभीर हो गयी है. जानकारी मिली है कि मानिया देवी अपने भतीजे कार्तिक मंडल के साथ किसी जरूरी कार्य से मोहनपुर जा रही थी. अचानक सड़क पर कुत्ता सामने दौड़ गया जिससे अनियंत्रित हो कर चाची भतीजा सड़क पर गिर पड़े. मनिया देवी की स्थिति काफी गंभीर हो गई है. घटनास्थल से दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर किया गया. Barun Kumar Babul