June 22, 2025
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में खरीफ 2025 हेतु धान की चार नई किस्में अनुसंशित, किसानों को जल्द मिलेगा बीज ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में दिनांक 20 जून 2025 से आयोजित चार दिवसीय 29वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ 2025) के दूसरे दिन धान की चार नई किस्मों को अनुसंशित किया गया। इन किस्मों में सबौर कतरनी धान-1, सबौर सांभा धान, सबौर विभूति धान और सबौर श्री सब-1 शामिल हैं। सबौर कतरनी धान-1 को डॉ. मनकेश और उनकी टीम ने विकसित किया है। यह किस्म उच्च उपज देने वाली है, जिसमें पौधे गिरते नहीं हैं (नॉन लॉजिंग)। इसकी उपज क्षमता पारंपरिक किस्मों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है और यह जल्दी पकने वाली किस्म है। लंबे समय से किसानों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। दूसरी किस्म सबौर सांभा धान है, जिसे डॉ. प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित […]