Category Archives: भागलपुर

Noimg

ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न, आलोक अग्रवाल बने अध्यक्ष || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन रविवार को चिल्ड्रन पार्क (लाजपत पार्क) स्थित पाइन विला कैफे में किया गया। इस अवसर पर आगामी सत्र 2026-29 के लिए नई कार्य समिति की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान के खट्टे-मीठे अनुभव साझा करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी और 3 जनवरी तक अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय सीमा तक अध्यक्ष […]

Noimg

राजंदीपुर में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ, 20 फरवरी से दुर्गा स्थान प्रांगण में होगा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजंदीपुर पंचायत स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 1 मार्च 2026 तक चलेगा। यज्ञ का शुभारंभ 20 फरवरी को शोभा यात्रा और मंडप पूजन के साथ किया जाएगा। वहीं 1 मार्च 2026 को अग्नि पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष केवट प्रसाद मंडल ने बताया कि इस अवसर पर दूर-दराज से साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। यह यज्ञ प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होता है। दुर्गा स्थान प्रांगण में यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं […]

Noimg

बरारी के बड़ी खंजरपुर में कोर्ट के आदेश पर मकान कराया खाली || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी खंजरपुर मोहल्ले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब न्यायालय के आदेश पर एक मकान को खाली कराया गया। इस मकान में शंभू दिन राय अपने परिवार के साथ कई पीढ़ियों से रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, मन्नू राय ने करीब 30 वर्ष पूर्व इस मकान पर अपना अधिकार जताते हुए न्यायालय में टाइटल सूट दायर किया था। लंबे समय तक चले कानूनी विवाद के बाद अदालत ने मन्नू राय के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मकान खाली कराने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब कोर्ट से आए कर्मी और बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तो शंभू दिन राय और उनकी पत्नी पूनम देवी […]

Noimg

पीरपैंती चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, मिक्चर मशीन से 100 बोतल विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती–मिर्जाचौकी चेक पोस्ट पर मध निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण में लगी एफको (APCO) कंपनी की मिक्चर मशीन की जांच के दौरान की गई, जिससे शराब तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान कुल 100 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि APCO कंपनी की मिक्चर मशीन के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पीरपैंती क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मिक्चर मशीन की तलाशी ली गई, जिसमें शराब […]

Noimg

मकर संक्रांति पर भागलपुर में तिलकुट की धूम, सुजागंज बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर भागलपुर का तिलकुट बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। शहर के प्रसिद्ध सुजागंज बाजार में तिलकुट की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। यहां खोआ से बना तिलकुट, गुड़ वाला तिलकुट और चीनी वाला तिलकुट लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार, जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए बड़ी संख्या में तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि भागलपुर के तिलकुट की पहचान उसका शुद्ध स्वाद और पारंपरिक निर्माण शैली है, जो इसे अन्य शहरों के तिलकुट से अलग बनाती है। मकर संक्रांति के आगमन से बाजारों […]

Noimg

भागलपुर में 27 साल पुराने भूमि विवाद पर पीले पंजे की कार्रवाई, पांच दुकानें ध्वस्त, 15 दिन के लिए रोक || GS NEW

Chanchal Jha0

भागलपुर में पिछले 27 वर्षों से अदालतों में चल रहा भूमि विवाद आखिरकार जमीन पर उतर आया। महात्मा गांधी रोड स्थित सिविल सर्जन परिसर में जब प्रशासन का पीला पंजा चला, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। न्यायालय के आदेश के बाद दो बुलडोजर एक साथ चलाए गए और कुछ ही देर में पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कोई शटर गिराता दिखा तो कोई आनन-फानन में अपना सामान समेटता नजर आया। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान न्यायालय के नाजिर, अधिवक्ता और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। इसी बीच सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे […]

Noimg

मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव पर सियासी घमासान, भागलपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। मनरेगा योजना को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर “विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) योजना” किए जाने के प्रस्ताव पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। सरकार की ओर से यह भी प्रस्ताव है कि योजना के तहत रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 की जाए तथा साप्ताहिक भुगतान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे ग्रामीण विकास और आजीविका सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। हालांकि यह प्रस्ताव अभी संसद में विचाराधीन है और इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसी मुद्दे को लेकर भागलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। भागलपुर […]

Noimg

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर आ रहे संजय सरावगी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 12 जनवरी को पहली बार भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। बीते चार दिनों से उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 जनवरी को संजय सरावगी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी का यह पहला भागलपुर दौरा […]

Noimg

भागलपुर में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आठवीं तक के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई इस अवधि में जारी रहेगी। इन कक्षाओं का संचालन […]

Noimg

सोमनाथ मंदिर: हमारे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक – विधायक इं शैलेंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र ने शनिवार को कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, आत्मा और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं, इसलिए अपनी हिंदू पहचान पर गर्व करना चाहिए। विधायक ने बताया कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण को अब लगभग 1000 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उस कठिन दौर के बावजूद हमारी आस्था कभी टूटी नहीं। लगभग 75 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पुनः स्थापित सोमनाथ मंदिर को जनता के दर्शन हेतु राष्ट्र को समर्पित किया। यह केवल पुनर्निर्माण नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा के पुनर्जागरण का प्रतीक भी था। वर्ष […]