January 9, 2026
यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, गर्भवती महिला की मौत, नवजात सुरक्षित || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रसलपुर थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु किसी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। मृतका की पहचान स्वाति देवी के रूप में हुई है, जो झारखंड के ठाकुरगंटी की निवासी थीं। गर्भावस्था के दौरान वह अपने मायके रसलपुर में रह रही थीं। गुरुवार की रात अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें श्रीमठ स्थान के पास स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। क्लीनिक में खुद को डॉक्टर बताने वाले रंजीत मंडल ने ऑपरेशन की सलाह […]