Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में 5 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे आमजनों की समस्याएं || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं को आम लोगों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से 5 जनवरी 2026 को भागलपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमित कुमार आनंद, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित राजस्व मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। भूमि सुधार जन […]

Noimg

उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम का शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं स्थल से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भवन निर्माण निगम, भागलपुर के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार ने बताया कि स्टेडियम निर्माण स्थल को लेकर कुछ ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति थी। इसको ध्यान में रखते हुए खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और स्टेडियम निर्माण से होने वाले लाभों से सभी को अवगत कराया गया। इसके साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियम के […]

Noimg

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीएमबीयू टीम का प्रशिक्षण शुरू || GS NEW

Chanchal Jha0

भागलपुर। 14 से 17 जनवरी तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित भरथिदासन विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से विश्वविद्यालय खेल परिसर में टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को गहन अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, स्ट्रोक तकनीक, कोर्ट मूवमेंट तथा मैच रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मजबूत चुनौती पेश कर सके। प्रशिक्षक अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि […]

Noimg

स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी की होगी पुनर्परीक्षा, छात्रों को मिलेगा “बेस्ट ऑफ टू” का लाभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पिछले दिनों स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने को लेकर उठे विवाद पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। टीएनबी कॉलेज और बीएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों द्वारा किए गए बहिष्कार के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में हिन्दी विषय की पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के मंतव्यों का गहन अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि इस पूरे प्रकरण में छात्रों […]

Noimg

150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचोंकी गांव में महज 150 रुपये के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार (पिता — विजय मंडल) के रूप में की गई है। सभी घायल गोराचोंकी गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में ही शिवनारायण पासवान की चाय–सिगरेट की दुकान है। इसी गांव के एक ही परिवार के करीब 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर […]

Noimg

भतोरिया चौक पर अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन की समझाइश से हालात हुए शांत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया बाईपास स्थित भतोरिया चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भतोरिया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अंडरपास निर्माण को लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और आशंकाओं के कारण ग्रामीण नाराज थे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद करा दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर भागलपुर के एसडीएम विकास कुमार, डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली के साथ वज्र टीम पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का […]

Noimg

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में बंद घर से चोरी, 60 हजार की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशीबाग कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर दो बैटरी, एक इनवर्टर तथा किचन में रखे बर्तन समेत करीब 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी विकास कुमार ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर वे अपने पुराने घर नाथनगर थाना क्षेत्र के कुंडी टोला गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनका गणेशीबाग स्थित घर पूरी तरह बंद और खाली था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बगल की चारदीवारी पर चढ़कर कटिया तार काटा और मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने […]

Noimg

श्रम संसाधन विभाग के सचिव का भागलपुर आगमन, जिलाधिकारी ने किया स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सचिव दीपक आनंद शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सचिव को भागलपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया तथा जिले में संचालित श्रम कल्याण योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। सचिव दीपक आनंद ने भी जिले में श्रमिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बताया गया कि सचिव के दौरे के दौरान श्रम संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा […]

Noimg

सिकंदरपुर पानी टंकी के पास पूर्व पार्षद के पुत्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर पानी टंकी के समीप चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में पूर्व पार्षद सदानंद मोदी के पुत्र साहिल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल साहिल का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की देर रात साहिल का पास में रहने वाले विजय और नितेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद साहिल सिकंदरपुर पानी टंकी के पास एक दुकान के समीप खड़ा था। इसी दौरान विजय और नितेश अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और […]

Noimg

भागलपुर में जमीन नामांतरण घोटाले का खुलासा, 2015 में मृत महिला को 2024 में कागजों पर जीवित दिखाया गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी अभिलेखों, राजस्व व्यवस्था और भूमि नामांतरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस मामले में वर्ष 2015 में मृत एक महिला को वर्ष 2024 में कागजों पर जीवित दिखाकर उसकी जमीन का नामांतरण करा लिया गया। इस पूरे प्रकरण को प्रशासनिक और कानूनी हलकों में भ्रष्टाचार की गंभीर मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें फर्जी दस्तावेज, झूठे शपथपत्र और संभावित अधिकारियों की मिलीभगत की जांच शुरू कर दी गई है। मामला भागलपुर सदर अंचल क्षेत्र का है। मृत महिला की पहचान बेबी शेख उर्फ रुखसार निशा के रूप में हुई है, जिनकी मृत्यु 6 अप्रैल 2015 को हो चुकी थी। नगर […]