Category Archives: भागलपुर

Noimg

प्रत्येक प्रखंड में विकसित ग्रामीण हाट की होगी स्थापना, डीडीसी ने किया व्यापक निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों का व्यापक भ्रमण कर विभागीय विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और स्थानीय बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में एक विकसित ग्रामीण हाट की स्थापना को जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताया। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण हाट स्थानीय व्यापार, रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। इनके समुचित विकास से छोटे व्यापारियों, किसानों और स्ट्रीट वेंडरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हाटों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें पक्के शेड, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा […]

Noimg

अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग हॉस्टल का किया निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार ने शाहकुंड प्रखंड के असरगंज मार्ग पर स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। हॉस्टल में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए आवासीय व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं के रहने तथा पढ़ाई के माहौल को देखा। अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि हॉस्टल की व्यवस्था प्रशंसनीय है और छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्टल में साफ-सफाई, […]

Noimg

सुल्तानगंज थाना परिसर में एसएसपी हृदयकांत ने किया जनसंवाद, जनता की समस्याओं पर हुई खुली चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में पहली बार लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने की। जनसंवाद के दौरान एसएसपी ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसंवाद कार्यक्रम में डीएसपी नवनीत कुमार, अंचल निरीक्षक अर्जुन प्रसाद, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। जनता दरबार में जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, मुखिया तथा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को एसएसपी के समक्ष रखा। जनसंवाद के दौरान सुल्तानगंज शहर में बढ़ते अपराध पर रोक […]

Noimg

भागलपुर में 12वें रंग महोत्सव का आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक, पूर्वोत्तर के तीन दिवंगत रंगकर्मियों को समर्पित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। रंग ग्राम जान सांस्कृतिक मंच के बैनर तले भागलपुर के कला केंद्र में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 12वें रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन को पूर्वोत्तर भारत के तीन दिवंगत एवं प्रतिष्ठित रंगकर्मियों पद्मश्री रतन थियम, के. बी. शर्मा और नाट्य श्री पखिला कोलिता को समर्पित किया गया है। महोत्सव के आयोजन को लेकर गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें रंग महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन अप-संस्कृति के विरोध, लोक कला के संरक्षण, रंगकर्म के संवर्धन और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहेगा। तीन दिनों तक चलने […]

Noimg

चार दिन से लापता चालक की मिली लाश, गंगा किनारे से बरामद हुआ शव || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर में चार दिनों से लापता 60 वर्षीय धनंजय दास का शव गंगा नदी के किनारे से बरामद किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी घाट के पास गंगा नदी किनारे मिले शव की पहचान इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थित हरिजन टोला निवासी धनंजय दास के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार धनंजय दास सैंडिस कंपाउंड गेट के सामने सड़क किनारे मोची का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह रोज की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन न तो अपनी दुकान पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से […]

Noimg

सिल्क सिटी भागलपुर में शीतलहर का प्रकोप, ठंड और कोहरे से बढ़ी परेशानी ||  GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार के लगभग सभी जिलों में शीतलहर को लेकर अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर सिल्क सिटी भागलपुर में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। देर रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज ठंडी पछुआ हवा के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी जा रही है, वहीं लोग जरूरी कार्य होने पर […]

Noimg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाईपास थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष छापामारी अभियान के दौरान जखबाबा स्थान के उत्तर स्थित महेन्द्रा शोरूम के अंदर से तीन युवकों को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. पग्गों (उम्र लगभग 25 वर्ष), मो. अफान (उम्र लगभग 22 वर्ष) और मो. साकीर (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों अभियुक्त दोगच्छी गांव, थाना बाईपास, जिला भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. पग्गों और मो. अफान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध बीएनएस की […]

Noimg

भागलपुर में महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की 106वीं जयंती पर भव्य झांकी, श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा शहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले कुप्पाघाट प्रांगण से गुरुवार को महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की 106वीं पावन जयंती समारोह के अवसर पर एक भव्य और आकर्षक झांकी निकाली गई। इस अवसर पर श्री सद्गुरु महाराज जी को नमन करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु और अनुयायी झांकी में शामिल हुए। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। झांकी की शुरुआत शहर के बरारी स्थित कुप्पाघाट आश्रम से हुई। झांकी में शामिल श्रद्धालु संतसेवी परमहंस जी महाराज के अनुयायी भक्ति गीतों पर झूमते, गाते और नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की गूंज से शहर की सड़कें भक्तिमय हो उठीं। संतसेवी परमहंस जी महाराज के संदेशों और आध्यात्मिक विचारों को दर्शाती झांकियां लोगों के […]

Noimg

भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 का आगाज 3 जनवरी से, सैंडिस कंपाउंड में दिखेगा क्रिकेट का महाकुंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में 3 जनवरी से भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 की भव्य शुरुआत होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार लीग में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिनके अलग-अलग ओनर होंगे, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बनने की उम्मीद है। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में बिहार के खिलाड़ियों के साथ-साथ बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हरियाणा जैसे राज्यों के खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबलों का स्तर ऊंचा होने के साथ दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। आयोजक विजय यादव ने जानकारी देते […]

Noimg

डीईओ कार्यालय में देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़े जाने पर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ता पहुंचे कार्यालय || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में दीवारों पर टाइल्स में लगी देवी-देवताओं की तस्वीरों को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीईओ कार्यालय पहुंचे और इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटना से आम लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना को लेकर डीईओ कार्यालय परिसर में […]