Category Archives: भागलपुर

Noimg

पटना में कथक विंटर कैंप का भव्य आगाज़, भागलपुर के कथक गुरु निभाष मोदी देंगे प्रशिक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार में शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार कला केंद्र, पटना द्वारा इस वर्ष कथक विंटर कैंप का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। पांच दिवसीय यह विशेष प्रशिक्षण शिविर उन विद्यार्थियों और कला-प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जो शास्त्रीय नृत्य कथक की बारीकियों को गहराई से सीखना चाहते हैं और मंच पर एक सशक्त कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इस प्रतिष्ठित कथक विंटर कैंप का संचालन भागलपुर के प्रसिद्ध कथक गुरु निभाष मोदी करेंगे। वे पिछले कई वर्षों से बिहार में कथक कला के संरक्षण, संवर्धन और प्रशिक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभाते आ रहे […]

Noimg

ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, भागलपुर की हवा पहुंची गंभीर स्तर पर|| GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में इन दिनों मौसम और प्रदूषण दोनों ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। एक ओर कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर इस माह वायु प्रदूषण भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर की हवा अब सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस महीने भागलपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई का स्तर 206 तक दर्ज किया गया है, जो वायु की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इतनी खराब वायु गुणवत्ता के कारण शहरवासियों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का शुभारंभ, नौ राज्यों के कलाकारों के साथ रंगों और भावों का भव्य उत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त स्वरूप देते हुए कला केंद्र परिसर में तीन दिवसीय 12वें भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस रंग महोत्सव ने शहर को रंगमंच, साहित्य और कला की जीवंत ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्सव, उमंग और रचनात्मकता का संचार देखने को मिला। उद्घाटन समारोह का दृश्य अत्यंत आकर्षक और भावनात्मक रहा। दीपों की सौम्य रोशनी में मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों के चेहरे उत्साह और आनंद से दमकते नजर आए। इस अवसर पर राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. योगेंद्र, एनहुल होंदा, श्रीप्रकाश चौधरी, तरुण घोष, […]

Noimg

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक  GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रमुख कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावरप्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और कमियों की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि भव्या पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से अब ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसकी उपलब्धि 96 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसके अंतर्गत चिकित्सक मरीज को लिखित पुर्जा देने के बजाय भव्या ऐप पर ऑनलाइन प्रविष्टि करते हुए उसका पुर्जा तैयार करते हैं, जिसमें मरीज का पूरा विवरण एवं दी गई दवाओं की जानकारी दर्ज […]

Noimg

सीएचसी बिहपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर को एनक्यूएएस अवार्ड से किया गया सम्मानित ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर को एनक्यूएएस के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता तथा मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने कहा कि यह सम्मान पूरे स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, परिवार नियोजन कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान तथा […]

Noimg

आंतरिक संसाधनों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधनों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक की गई राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वाणिज्य कर, निबंधन, परिवहन, राजस्व, खान एवं भूतत्व, राष्ट्रीय बचत, मत्स्य, नीलाम पत्र, वन विभाग, कृषि, सहकारिता, नगर निगम, मापतोल विभाग तथा औषधि विभाग द्वारा नवंबर माह तक की गई वसूली की स्थिति प्रस्तुत की गई। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश विभागों द्वारा नवंबर माह तक औसतन लगभग 50 प्रतिशत तक ही वसूली की जा सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों […]

Noimg

लंबित डीसी और उपयोगिता प्रमाण-पत्र के समायोजन को लेकर डीएम ने डीडीओ के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में एसी/डीसी बिल एवं लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र के समायोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा भवन में उपस्थित तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों का जिलाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया, जिसके पश्चात लंबित डीसी एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र की विस्तृत समीक्षा प्रारंभ की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 59 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के स्तर पर लगभग 65 करोड़ रुपये के डीसी विपत्र लंबित हैं। वहीं जिले के कुल 62 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के स्तर पर लगभग 293 करोड़ रुपये के उपयोगिता प्रमाण-पत्र संबंधित विभागों एवं महालेखाकार कार्यालय को उपलब्ध कराए […]

भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में बिहार के दीपक, साक्षी और प्रज्ञा का चयन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त आयोजन में बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना (पटना) में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में बिहार के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में मधेपुरा के दीपक प्रकाश रंजन, वैशाली की साक्षी कुमारी तथा नवगछिया की प्रज्ञा भारती शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन गत 8 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की चयन प्रतियोगिता एवं पूर्व में आयोजित सीनियर […]

Noimg

ठंड और घने कोहरे से रेल सेवा प्रभावित, भागलपुर आने वाली ट्रेनें छह घंटे तक विलंबित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति काफी धीमी हो गई है, जिसका सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से भागलपुर आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार भटिंडा–बालू घाट फरक्का एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से भागलपुर पहुंच रही है। वहीं दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस के भी लगभग छह घंटे विलंब से भागलपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों की […]

Noimg

साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए 11 तकनीकी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

खेल मंत्रालय ने बॉल बैडमिंटन को पुनः मान्यता दी भागलपुर। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) के संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 11 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई राजा राव और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक एवं समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि केरल के ज्योतिष इस चैंपियनशिप के मुख्य निर्णायक होंगे। बिहार के राष्ट्रीय निर्णायक दीपक सिंह कश्यप (पूर्वी चंपारण), अमर कुमार आहूजा (भागलपुर), विकास कुमार (बेगूसराय) और सतीश कुमार (पटना) निर्णायक की भूमिका […]