Noimg

नवगछिया के गोपालपुर में कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत, सुबह से शाम तक पड़ा रहा शव GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

समाजसेवियों ने की पहल तो निजी वाहन से अकेले पिता के शव को दाह संस्कार के शवदाह गृह लेकर पहुंचा पुत्र नवगछिया – गोपालपुर प्रखंड के मकंदपुर निवासी कोरोना के संदिग्ध रोगी सरयुग भगत की मौत शनिवार सुबह हो गयी. मौत के बाद कोरोना के भय से कोई भी उनके शव में सटने को भी तैयार न हुआ. जिसके कारण सुबह से शाम तक शव को दाह संस्कार के लिये गंगा घाट नहीं ले जाया जा सका. देर शाम नवगछिया के समाज सेवियों के पहल पर एक निजी वाहन उपलब्ध कराया गया फिर अपने पिता के शव को लेकर पुत्र अकेले शवदाहगृह पहुंचा. देर रात शव का दाह संस्कार किया गया. जानकारी मिली है कि सरयुग प्रसाद वर्षा में भींग […]

Noimg

नवगछिया में बदनाम हो रहा है मुमताज मोहल्ला, मजदूरों को भगा दे रहे हैं सेठ साहूकार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – मुमताज मोहल्ला में एक साथ कई लोगों के कोरोना वायरस हो जाने की वजह से यह मुहल्ला अब पूरी तरह से बदनाम हो गया. हालांकि मोहल्ले में जो भी संक्रमित मामले आए या तो वे फरार हैं या फिर कोविड सेंटर में हैं. ऐसी स्थिति में इस बदनामी का खामियाजा मुमताज मोहल्ले के गरीब कामगार मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो फिरोज ने बताया कि मुहल्ले में कई ऐसे मजदूर हैं जो नवगछिया आने वाले ट्रकों पर माल लोडिंग या अनलोडिंग करते हैं. जहां के मजदूर आज कल जब सेठ साहूकारों के यहां मजदूरी करने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि तुम लोग कोरोना प्रभावित मोहल्ले से आए हो […]

Noimg

नवगछिया के परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बना बांध ध्वस्त GS NEWS

कटावकोसीगंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

इस्माईलपुर दियरा में तेजी से फैल रहा है नदी का पानी, हजार एकड़ में लगी फसल बर्बाद फोटो भी है नवगछिया : गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाके में बाढ़ संकट मंडराने लगा है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से महज 48 सेंटीमीटर नीचे 31.12 पर बह रही है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांध शुक्रवार की देर रात ध्वस्त हो गया है. बांध के ध्वस्त होने के साथ ही गंगा नदी के बाढ़ का पानी इस्माईलपुर प्रखंड के दियारा इलाके में तेजी से फैलने लगा है. बांध के ध्वस्त होने से इस्माईलपुर दियारा में […]

Noimg

नवगछिया में दारोगा सहित 14 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है. शनिवार को नवगछिया में एक साथ 14 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. नवगछिया पुलिस जिला के एक पुलिस पदाधिकारी सहित उनके एक परिजन, एक जल संसाधन विभाग के कर्मी, एक परबत्ता थाना क्षेत्र के जामुनिया के भाजाप नेता, एक मिल्की गोशाला, दो बड़ी मकंदपुर, एक नवगछिया गोशाला रोड सहित शहर के लोग शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी लोगों का सेंपल 15 जुलाई को लिया गया था. जिसमे 14 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. कुछ लोगों का रिपोर्ट अभी पेंडिंग है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है उन लोगों को कोविड 19 सेंटर […]

Noimg

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को किया बरामद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी में 469 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है. बरामद हुए शराब में पुलिस ने 417 बोतल आरएस व 52 बोतल इमपेरियल ब्लू का 750 एमएल शराब की बरामदगी की है. शराब की बरामदगी पकरा निवासी श्याम नंदन सिंह के आम लिची के बगीचे से हुई है. नवगछिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पकरा गांव में बगीचे में आम की तस्करी की जाती है. जिसको लेकर छापेमारी की गई है. जिसमें से आरएस शराब जो 750 एमएल का था वो 417 बोतल और इंपीरियल ब्लू 52 बोतल किया गया है.

Noimg

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी दिखा रही रौद्र रूप GS NEWS

कटावगंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ गांव में कटाव काफी तेज हो गया है। कटाव में गोविंदपुर मध्य विद्यालय का पुराना स्कूल कुछ दिन पहले ही कटाव की भेंट चढ़ चुका है। वही अब ग्रामीण अपना घर द्वार छोड़कर ऊंचे स्थानों के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है 2019 से ही गांव कट रहा है। जिसकी सूचना प्रशासन और सरकार को है। अधिकारी आते हैं देख कर जाते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण गांव कटाव की भेंट चढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल के लापता होने के मामले को लेकर बरारी के विधायक से मिले राजद समर्थक GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल आलोक, चिंटू उर्फ राजा के पिछले शनिवार से ही लापता है. कुणाल के लापता होने के आठ दिन बीत जाने पर भी कुछ भी पता नहीं चल पाया है. कुरसेला पुलिस लगातार अनुसंधान करते नजर आ रही है. रंगरा स्थित बुढ़िया काली मंदिर वाले लोकेशन पर भी रंगरा पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. इसी कांड को लेकर राजद की ओर से शनिवार को जिला महासचिव संजय मंडल की अगुवाई में आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा ने कटिहार के बरारी विधायक नीरज यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर कुणाल के लापता कांड में सहयोग करने को कहा. […]