Noimg

पुनर्मूल्यांकन में ललिता के सात अंक बढ़े, बन गयी बिहार बोर्ड की जिला टॉपर GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

दियारा की बेटी की उपलब्धि पर हर्षित हैं इलाके के लोग नवगछिया – बिहार बोर्ड मैट्रिक की नवगछिया पुलिस जिला टॉपर ललिता अब जिला टॉपर बन गयी है. ललिता की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के बाद उसके कुल प्राप्तांक में सात अंकों की बढ़ोतरी की गयी है. अब ललिता को 91.6 फीसदी अंक यानी 458 प्राप्त हुआ है. इस आशय की पुष्टि करते हुए खरीक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा राघोपुर के प्रधानाध्यापक ज्ञानानंद झा ने कहा कि ललिता को 451 अंक आये थे जिससे ललिता संतुष्ट नहीं थी. यह देखते हुए उसने बिहार बोर्ड से उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने की गुहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से लगायी. जिस पर उसकी पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया तो सात […]

Noimg

ट्रक के चपेट में आने से मधेपुरा के युवक की मौत GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

बाबा बिशु राउत सेतु पथ ओवरब्रीज के समीप हुआ हादसा नवगछिया के बाबा बिशु राउत सेतु पर एक गिट्टी लदे ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर में हो गयी. युवक मधेपुरा जिला के बिहारीगंज के पकिलपरा गांव के खगेश मिश्र का पुत्र शैलेश कुमार मिश्र 35 है. इस हादसे मृतक शैलेश का संबंधी मधेपुरा के ही भटगामा चौसा निवासी आशीष कुमार 21 गंभीर रूप से घायल है. आशीष को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से जेएलएनएमसीएच मायागंज भगलपुर रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश अपने सर बेटा आशीष के साथ अपनी मोटरसाइकिल से भागलपुर से मधेपुरा अपने गांव […]

Noimg

नवगछिया के डुमरिया निवासी पत्रकार के पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पुत्र जख्मी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

रंगरा तीनटांगा सड़क पर हुआ हादसा शोक संतप्त हुए अनुमंडल के पत्रकार नवगछिया- रंगरा साहायक थाना क्षेत्र के रंगरा तीनटंगा पीडब्ल्यूडी पथ पर रंगरा गांव के समीप एक सड़क हादसे में डुमरिया निवासी दैनिक भास्कर सह GS NEWS के तेज तर्रार रंगरा के पत्रकार चंद्रशेखर सुमन की पत्नी अंजनी देवी की मौत हो गयी है. जबकि पुत्र गुड्डू कुमार घायल है. जानकारी के अनुसार अंजनी देवी अपने पुत्र गुड्डू के साथ कटिहार के साजगंज पासी टोला स्थित अपने मायके से ससुराल मोटरसाइकिल से आ रही थी. गांव के करीब ही एक बच्चे के एकाएक सड़क पर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गया. अंजनी देवी को सर में गंभीर चोटें आयी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी […]

Noimg

नवगछिया के साधुवा गावं में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के साधुवा गांव में नहाने के क्रम भुवनेश्वर साह के पुत्र दीपक कुमार की मौत डूब कर हो गयी. ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से दीपक के शव को नदी से बाहर निकाला गया है. दीपक के पिता का कहना है कि दीपक अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया था. वह नाव पर चढ़कर बीच कोसी नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने लगा. इसी बीच नाव पलट जाने के कारण दीपक समेत चारों दोस्त अथाह जल में चले गए. उकसे तीन दोस्त खुद तैर कर बाहर आ गए तो दीपक अथाह जल में गुम हो गया. बाद में उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मामले की सूचना […]

Noimg

नारायणपुर में पीएचडी पदाधिकारी, प्रखंड नाजिर,कार्यपालक सहायक समेत 12 कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में 15 जुलाई बुधवार को 22 लोगों का सेंपल कोरोना जॉच के लिए भेजा गया था.शुक्रवार को 22 में से 12 लोगों का रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पॉजिटिव पाया गया है. पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया की पीएचईडी का एक अधिकारी,प्रखंड का एक कार्यपालक सहायक, नाजिर, एक शिक्षक, ग्राम कचहरी सचिव, एंबुलेंस का सहायक, मधुरापुर बाजार के एक व्यसायी चकरामी से दो, बलाहा से एक किशोरी सहित तीन समेत 12 लोग कोराना संक्रमित पॉजिटिव रिपोर्ट आया है. सभी पॉजिटिव रिपोर्ट पाए गए लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट किया जाएगा.साथ ही संपर्क में आए संभावित लोग पीएचसी में संपर्क कर जॉच अवश्य करावें और लोगों से लॉकडाउन का पालन […]

Noimg

नवगछिया में मुश्किल डगर में भी जीने का हौसला बरकरार, खोज ही लिया नया रास्ता GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘मुख्य संपादक जीएस न्यूज ‘ कोरोना काल ने इलाके की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है. दो माह लॉक डाउन रहने के बाद अभी लोगों ने चैन की सांस भी नहीं ली थी कि एक बार फिर से लॉक डाउन ने खास कर छोटे और मंझोले कारोबारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. लेकिन जो कर्मयोगी हैं, जिन्हें जीने का हौसला है, जो वक्त की आंखों में आंखें डाल कर दो दो हाथ करने की हिम्मत रखते हैं, वे कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. लॉक डाउन के बाद नवगछिया में ढाई सौ से अधिक लोगों ने अपना घंधा बदल लिया है. ऐसे लोगों ने माहौल के अनुकूल ऐसा धंधा ईजाद […]

Noimg

नवगछिया में गौशाला के पास प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के साथ चार गिरफ्तार भेजा गया जेल GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार गौशाला के पास प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के साथ चार लोगों को नवगछिया पुलिस ने एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया. जिसमें लगभग ₹100000 का पान मसाला गुटखा बरामद किया गया. नवगछिया नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष हरि शंकर कश्यप के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें बताया गया है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत उदाकिशुनगंज के बंटी कुमार अमित कुमार प्रह्लाद कुमार अनिल कुमार को अलग-अलग गुटखे की बोरी के साथ गिरफ्तार किया है जो एक कार में था इस मामले को लेकर के बताया गया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच की जा रही है.

Noimg

खरीक के इमाम मौलाना अफरोज साहब नहीं रहे, शोक में डूबा मिर्जाफरी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

खरीक के जामा मस्जिद इमदादिया मदरसा पूर्वी घरारी के इमाम मौलाना मो. अफरोज़ साहब नहीं रहे. वे 60 वर्ष के थे. शुक्रवार को सुबह 10 बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. अफरोज साहब के इंतकाल की खबर से पूरा इलाका शोक में डूब गया. उनकी पहचान एक अच्छे वक्ता, घर्म गुरू और समाजसेवी के रूप में थी. अफरोज साहब के निधन की सूचना मिलते ही उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिये उनके आवास पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया. शुक्रवार को ही मगरिब नमाज के बाद खरीक कब्रिस्तान में उन्हें मिट्टी दी गयी. उनके निधन पर राजद के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो मोहीउद्दीन, वरिष्ठ राजद नेता मुखिया मनोज मंडल उर्फ […]