Noimg

65 वर्ष नहीं, 80 वर्ष पार के बुजुर्ग और कोरोना मरीज ही पोस्टल बैलेट से दे पाएंगे वोट, आयोग ने अपने ही आदेश में किया बदलाव GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020Barun Kumar Babul0

बिहार: चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा के चुनाव में 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा नहीं दी जा सकती। आयोग ने कहा है कि जरूरी संसाधनों को ध्यान में रखकर सुविधा देना मुमकिन नहीं है। यानी 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को अब मतदान केंद्र पर जा कर वोट देना होगा। बिहार में 65 वर्ष से अधिक उम्र के 60 लाख वोटर हैं। हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों और कोरोना से संक्रमित और संदिग्धों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। बिहार में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1303543 वोटर हैं। आयोग […]

Noimg

सीएम का आदेश- होम आइसोलेशन वालों को दी जाए एडवाइजरी, रोजाना कम से कम 20 हजार सैंपल की जांच करें GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना सैंपल जांच की क्षमता प्रतिदिन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने की आवश्यकता जताई है। गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति और इससे बचाव की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सैंपल टेस्ट की क्षमता को तेजी से बढ़ाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे मरीज जिनमें कोरोना संक्रमण के स्पष्ट लक्षण हैं या जो हाई रिस्क काॅन्टैक्ट वाले हैं, वे किसी भी चिन्हित जगह पर जाकर अपनी जांच करा सकें, ऐसी व्यवस्था की जाए। इसके लिए चिन्हित जगहों पर एंटीजन टेस्ट की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अन्य अस्पतालों को चिन्हित कर वहां जांच और इलाज की व्यवस्था की […]

Noimg

भागलपुर कैंप जेल में सजा काट रहे कैदी सहित तीन और कोरोना मरीज की मौत GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मायागंज अस्पताल में शहर के सुरखीकल निवासी कोरोना पीड़ित दो बुजुर्गों की गुरुवार को मौत हो गयी। उधर, कैंप जेल में बंद एक और कैदी की कोरोना से मौत हो गयी। कैंप जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 71 वर्ष के कैदी की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया था। बुधवार की शाम पांच बजे उसकी मौत हो गयी थी। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसकी करोना जांच कराई गयी। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उधर, मायागंज अस्पतालमें मौत के पहले एक मरीज को डॉक्टर सिर्फ इसलिए देखने नहीं गए, क्योंकि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के पास […]

Noimg

लॉक डाउन के पहले दिन चाय, नाश्ता, घुपचुप, आइसक्रीम, रिचार्ज की दुकानें भी खुली रही

कोरोनानवगछियासमस्याPUJA JHA0

नवगछिया में लॉक डाउन – 50 से भी ज्यादा एक्टिव मामले रहने के बावजूद लॉक डाउन में ढिलाही नवगछिया – नवगछिया में राज्य सरकार द्वारा घोषित किये गए लॉक डाउन के पहले दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला. लॉक डाउन के पहले दिन चाय, नाश्ता, घुपचुप, आइसक्रीम, रिचार्ज और पान की दुकानें भी खुली रही. जिले में 13 जुलाई से ही लॉक डाउन घोषित है. इसलिये नवगछिया बाजार में उपरोक्त दुकानें खुलने के बाद भी दिन भर भीड़ नहीं दिखी लेकिन शाम में नवगछिया बाजार पूरी तरह से गुलजार था. न कोई देखने वाला और न ही कोई टोकने वाला. 90 फीसदी लोग लगाने लगे हैं मास्कनवगछिया में पिछले दिनों चलाये गए सघन मास्क चेकिंग अभियान और एक […]

Noimg

तीन मोबाइल चोर को रंगे हाथ दबोचा, किया पुलिस के हवाले GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के राजेश पोद्दार के कोयला डीपो पर नवगछिया निवासी चालक रविंद्र मंडल की मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार युवकों में राजेंद्र कॉलोनी निवासी जुगनू कुमार, नारायणपुर मधुरापुर निवासी अभिषेक कुमार और राजकुमार पोद्दार है। तीनों को नवगछिया रेल पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रेल थाने के थानाध्यक्ष शत्रुघन कुमार राय ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. गिरफ्तार तीनों युवकों की पिछले दिनों से गतिविधि संदिग्ध होने की सूचना भी आ रही है.

Noimg

प्रिंस बने जदयू मीडिया सेल के सह जिला संयोजक GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – जदयू मीडिया सेल नवगछिया संगठन के जिला संयोजक रवि कुमार ने प्रिंस कुमार को दल के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठता और समर्पण को देखते हुए सह जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया है. इसके पूर्व प्रिंस मीडिया सेल के गोपालपुर विधानसभा के प्रभारी थे। रवि कुमार ने कहा कि प्रिंस कुमार के बेहतर काम के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. हमें पूर्ण विश्वास है कि वे दल की नीति और सिद्धांतो को जनता के बीच पहुंचाने का बख़ूबी काम करेंगे. प्रिंस के सह जिला संयोजक बनने पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Noimg

गंगा एवं कोसी नदी में उफान कोसी खतरे के निशान के पार GS NEWS

कोसीगंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

तटबंध बढ़ा दबाव, निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी के उफान पर होने के कारण दोनों नदियों के मध्य स्थित नवगछिया पुलिस जिला पर बाढ़ ब कटाव का संकट मंडराने लगा है. कोसी नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. कोसी नदी वर्तमान में खतरे के निशान 30.48 मीटर से 14 सेंटीमीटर ऊपर 30.62 मीटर पर बह रही है। जबकि गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 से महज 66 सेंटीमीटर नीचे 30.94 मीटर पर बह रही है। दोनो नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण जहां निचले इलाकों में नदी का पानी फैल गया है वहीं तटबंधों पर भी पानी का दबाव बढ़ने लगा है. कोसी नदी के […]

Noimg

नवगछिया में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर, जेएलएनएमसीएच में चल रहा है इलाज GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सड़क पर मंगलवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राजेश यादव 40 वर्ष पिता गुरुदेव यादव को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है. गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में उसके साथ चल रहे युवक राहुल कुमार इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। राजेश यादव को एक गोली लगी है. गोली उसके पेट मे लगी है जो दूसरे तरफ से निकल गई है. जानकारी मिली है कि राजेश यादव संध्या समय मोटरसाइकिल से अपने घर लतरा जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मारी जो उनके पेट मे […]

Noimg

भागलपुर में सदियों से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह का हुआ उद्घाटन

बिहारभागलपुरसरकारी योजनाPUJA JHA0

भागलपुर में सदियों से बंद पड़े विधुत शवदाह गृह का हुआ उद्घाटन भागलपुर के बरारी श्मशान घाट में 2 करोड़ 68 रूपए की लागत से तैयार विद्युत शवदाह गृह का गुरुवार को मेयर सीमा साह और उप मेयर राजेश वर्मा ने उद्घाटन कर इसे आम लोगों को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज की मौत और अन्य गरीब परिवारों को शव दाह गृह के शुरू होने से अब उनके परिजनों को जिल्लत नहीं सहनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की लड़ाई में असफल योद्धाओं की मौत पर उनके दाह संस्कार के लिए भी परिजनों को खासे परेशानियों का सामना करना होता है। यहां तक कि लगातार घाट पर […]