Noimg

मारपीट के आरोपी गिरफ्तार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गॉव में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट को लेकर प्राथमिकी के बाद रायपुर निवासी जख्मी कुमोद शर्मा को इलाज कराकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देने पहुंचे कांड के अभियुक्त को कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास ने हिरासत में लेकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवा रहे हैं। आश्य् की जानकारी देते हुए भवानीपुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बाताया कि मारपीट के आरोपी गिरफ्तार कुमोद शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तार जख्मी कुमोद के आवेदन देने पर भवानीपुर ओपी में भाई विनोद शर्मा एवं भाभी काजल देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास मामले में छानबीन कर रहे है.

Noimg

नारायणपुर में शिक्षक नियोजन के लिए 511 आवेदन जमा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – बिहार शिक्षक नियोजन के लिए नारायणपुर प्रखंड में अभियर्थियों द्वारा कुल 511 आवेदन जमा किया गया है. शिक्षक पद के लिए आवेदन प्रखंड और बीआरसी में लिया जा रहा था प्रखंड में मध्य विद्यालय के लिए और बीआरसी नारायणपुर में प्राथमिक विद्यालय के लिए आवेदन लिया जा रहा था.प्रखंड कार्यालय में कुल 450 आवेदन की अंतिम तिथि चौदह जुलाई तक जमा हुआ जबकि बीआरसी में 7 पंचायत के लिए कुल 61 आवेदन जमा हुआ है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित किया गया था.वरीय बीआरपी मिथिलेश यादव ने बताया कि प्रखंड के साथ पंचायत के लिए बीआरसी में आवेदन लिया जा रहा था जिसमें भवानीपुर के लिए एक आवेदन, सिंहपुर पश्चिम 17, नगरपारा दक्षिण 12, […]

Noimg

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बढ़ेगी मुसीबत, अधिकांश बेड भरा

कोरोनासमस्यासरकारी योजनाPUJA JHA0

भागलपुर जिलें में कोरोना संक्रमित मरीजों की अब परेशानी बढ़ती जा रही है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू भी कोरोना संक्रमित मरीजों से भर चुका है। ऐसी स्थिति में अब यहां मरीजों को कहां रखा जाए यह समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसके साथ ही कई चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस कारण यहां की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई मरीजों को मंगलवार को बिना सैंपल लिये लौटा दिया गया । इसके साथ यहां जूनियर व सीनियर चिकित्सकों में भी ड्यूटी को लेकर विवाद बढ़ रहा है। जूनियर डॉक्टर चाहते हैं कि कोरोना वार्ड में सीनियर चिकित्सकों की भी सेवा ली जाए। अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ड्यूटी चार्ट पर […]

Noimg

रामकुमार बने प्रदेश सचिव और सुभाष वर्मा बने प्रदेश प्रवक्ता GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह समाजसेवी राम कुमार साहु को प्रदेश सचिव एवं प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी को सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र मिलते ही राम कुमार साहु एवं सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा। इन दोनों के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री सह विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत,उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती , संरक्षक सुरेश भगत, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त […]

Noimg

नवगछिया में 15 लोग कोरोना पॉजीटिव, कोविड सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को 15 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए है. जिनमें नवगछिया मुख्य बाजार के आठ लोग, नया टोला के चार लोग, शहीद टोला के दो लोग और नगरह के एक व्यक्ति शामिल हैं. सबों को कोरोना केयर सेंटर भागलपुर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अनुमंडल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर पर ही कोरंटीन रहना चाह रहे हैं. ऐसे लोगों से बांड भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शहर में खुलेआम घूमने लगे हैं कोरोना पॉजीटिव नवगछिया शहर में कोरोना पॉजीटिव खुलेआम घूमने लगे हैं. ऐसी स्थिति में नियंत्रण करने वाला कोई नहीं […]

Noimg

परबत्ता धार में मिट्टी डाल कर मजबूत करने का कार्य आरंभ GS NEWS

कोसीगंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जल स्तर के दबाव को देखते हुए शुरू किया गया मरम्मत कार्य फोटो भी है नवगछिया : परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाए गए बांध में ग्रामीणों ने मिट्टी डाल के मजबूत करने का कार्य जिप सदस्य विपिन मंडल की देख रेख में शुरू कर दिया गया है. गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद उक्त बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया था. जल स्तर में हुई वृद्धि से इस्माईलपुर प्रखंड के दर्जनों गांव के सहित हजारों एकड़ में लगी मक्के की फसल पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था. जिप सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि गंगा नदी का पानी परबत्ता धार से होकर ही इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ का […]

Noimg

नवगछिया के तीनों थाने का संचालन पूर्ववत GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया आदर्श थाना, महिला थाना और अनुसूचित जाति जनजाति थाने को अब पूर्ववत संचालित किया जा रहा है. मालूम हो कि तीनों थाने में एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना पोजटिव मामले सामने आने के बाद तीनों थाना को नवगछिया पुलिस लाइन में शिप्ट कर दिया गया था। वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर एक बार फिर से तीनों थानों को अपने अपने निर्धारित भवनों में संचालित किया जाने लगा है. नवगछिया आदर्श थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में हरिशंकर कश्यप कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में भी वे लोग एक तरफ अपराधियों से मुकाबला कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना से भी लड़ रहे हैं।