5
(1)

नवगछिया में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक पैदल युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। मिली जानकारी के अनुसार, रसलपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार (पिता बागेश्वर यादव) सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आलम (पिता शेख शमशेर) बाइक से आ रहे थे, जो अचानक अनियंत्रित हो गई और सूरज कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: