Tag Archives: chhath parv per

छठ पर्व पर दिखेगी लोक कला की छटा, मंजूषा पेंटिंग से सजे सूप से होगा भगवान भास्कर को अर्घ्य ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को एक अनोखा और आकर्षक नज़ारा देखने को मिलेगा। शहर के छठ घाटों पर पारंपरिक लोक कला और धार्मिक आस्था का मनमोहक संगम दिखाई देगा। भागलपुर की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग से सजे हुए सूप इस वर्ष मुख्य आकर्षण रहेंगे। इन सूपों के जरिए श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। स्थानीय कलाकारों के इस प्रयास से न केवल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यह लोक कला के संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक पहल साबित होगी। मंजूषा कला को नया आयाम देने का कार्य भागलपुर के प्रसिद्ध मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम द्वारा किया […]