April 5, 2026
BHAGALPUR: भागलपुर में फास्टैग प्रशिक्षण टीम पर हमला, पंजीकरण राशि छीने जाने का आरोप ||GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर । भागलपुर में एक एनजीओ की फास्टैग प्रशिक्षण टीम पर हमला और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। KVGVM नामक संस्था द्वारा जीरोमाइल स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घटना की जानकारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी टीम कहलगांव के एकचारी थाना क्षेत्र में फास्टैग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्य कर रही थी। एनजीओ का दावा है कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की अनुमति से वैध रूप से संचालित किया जा रहा था। संस्था के अनुसार 24 फरवरी को जीरोमाइल स्थित एक विवाह भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था और टीम के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। […]