July 27, 2025
गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस का सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन, झारखंड-राजस्थान के बीच सीधी रेल सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : गोड्डा–दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह आज गोड्डा रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ। माननीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने गोड्डा में रेलवे संपर्क और अवसंरचना के विस्तार के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। अपने संबोधन में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड के विकास हेतु केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में रेल संपर्क शुरू होने के बाद गोड्डा से […]