October 31, 2025
केबीसी प्रतियोगिता का दूसरा चरण 4 नवंबर को, एडमिट कार्ड का वितरण 1 नवंबर से शुरू ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित की जा रही “कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का दूसरा चरण — ग्रीन कार्ड परीक्षा — आगामी 4 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय, भागलपुर के परिसर में संपन्न होगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस परीक्षा में वे सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जिन्होंने पीला कार्ड परीक्षा (Yellow Card Exam) में सफलता प्राप्त की है। ग्रीन कार्ड परीक्षा लिखित प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का वितरण 1 नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा। छात्र-छात्राएं विद्यालय के कार्यालय से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। […]