December 7, 2025
नवगछिया पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम स्मैक के साथ डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : नवगछिया पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मामले को लेकर 06 दिसंबर 2025 को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर की खेप बिहपुर की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढ़ाला के पास वाहन जाँच शुरू की। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 21 के 2265 और उसमें सवार चारों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान […]