Tag Archives: mukhya chunav

मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने की तैयारियों की समीक्षा, मतदान में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने 11 नवंबर 2025 को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में भागलपुर जिले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारी शामिल हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार प्रजाइडिंग ऐप के प्रयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है, क्योंकि मतदान केंद्र […]