October 31, 2025
नवगछिया आरपीएफ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच पटना की बड़ी कार्रवाई नवगछिया। नवगछिया में गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पटना रवाना कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार किसी व्यक्ति से जमीन की अवैध बंदोबस्ती के मामले में ₹15,000 की घूस मांग रहे थे। शिकायत मिलते ही सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच पटना ने जाल बिछाया और गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे जब मनोज कुमार रिश्वत की राशि लेकर अपने आवास […]