Tag Archives: pradhanadhyapak bole mehnat anushasan aur margdarshan hi safalta ki kunji

Noimg

ज्ञान वाटिका के 5 छात्रों ने नवोदय में पाई सफलता, प्रधानाध्यापक बोले—मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इस वर्ष विद्यालय के 5 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल व्याप्त है। चयनित छात्र-छात्राओं में आदर्श कुमार (पिता–हरिनंदन कुमार, निवासी–पकरा), मिस्टू राज (पिता–देव शंकर साह, निवासी–पोखरिया, गोपालपुर), गुरुशरण कुमार (पिता–व्यास साह, निवासी–सिंघिया मकंदपुर), रौशन कुमार (पिता–अशोक कुमार आनंद, निवासी–नारायणपुर चंडी स्थान, इस्माईलपुर) एवं शिवम कुमार (पिता–प्रमोद कुमार सिंह, निवासी–रसनोक, खगड़िया) शामिल हैं। विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ […]