5
(2)

नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में वैसी चौक के समीप कथित तौर पर युवती को फोन कर परेशान करने के आरोप को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में भवानीपुर निवासी कृष्ण देव यादव के पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है।

परिजनों के अनुसार, कुछ लोगों ने सत्यम कुमार पर घर की लड़कियों को फोन कर परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पीयूष कुमार, अजय यादव, आयुष कुमार और आनंद कुमार ने सत्यम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गया।

वहीं, घायल सत्यम कुमार ने लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह किसी लड़की को फोन कर परेशान नहीं करता था, बल्कि फोन उसे ही किया जाता था। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसका सिर फोड़ दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सत्यम को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार किया।

सत्यम के अनुसार, घटना के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से डायल-112 की टीम को भी सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद घायल के परिजन मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: