February 21, 2026
नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने सरकार पर साधा निशाना || G S NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बयान जारी कर पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि नवगछिया वासियों की लंबे समय से यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला घोषित किया जाए। अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के साथ नई सरकार बने तीन माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक नवगछिया को जिला का दर्जा देने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुनावी जनसभा […]