January 9, 2026
रंगरा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के रंगरा थाना की पुलिस ने नियमित गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के ललमटिया निवासी अमित कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Chanchal Jha