March 3, 2026
उधार के विवाद में मारपीट, विकलांग बच्चे के सामने परिवार पर हमला || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडार गांव में उधार को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में शशि पासवान (पिता — सुधीर पासवान) तथा कंचन देवी (पति — बलराम पासवान) घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। घायल पक्ष के अनुसार, परिवार का एक छोटा बेटा, जो शारीरिक रूप से विकलांग है, घर के पास ही नाश्ते की छोटी दुकान चलाता है। बताया गया कि कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और उधार में सामान देने की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा उधार देने से मना करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात से […]