March 1, 2026
योगा खेल प्रशिक्षण शिविर 8 मार्च को हाई स्कूल नवगछिया में || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर : भागलपुर जिला योगा संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय योगा खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 मार्च को हाई स्कूल नवगछिया में किया जाएगा। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस तथा योगा खेल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत की देखरेख में आयोजित होगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को योगा खेल के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। Chanchal Jha