5
(1)


नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 में बिजली कनेक्शन को लेकर दो सगे भाइयों कैलाश सिंह और प्रवेश सिंह के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की 125 यूनिट बिजली योजना के तहत एक भाई ने अपनी मां के नाम पर बिजली कनेक्शन लिया हैं ।  बताया जाता है कि दोनों परिवार उसी कनेक्शन का उपयोग कर रहे थे। बाद में बिजली बिल अधिक आने और खर्च बढ़ने के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जा रहे तार को हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना के दौरान दोनों पक्षों के महिला, पुरुष और बच्चे भी आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से अंशु देवी (58), पति कैलाश सिंह, अमन कुमार (8), जूली कुमारी, चंदा कुमारी, मौसम कुमारी, रौशन कुमार और बोस्की कुमारी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से प्रवेश सिंह के परिजन आनंद कुमार, सत्यम कुमार और सुषमा देवी घायल हुए हैं।

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में स्थानीय युवक फौजी दिलीप कुमार एवं समाजसेवी रवि आर्ट ने दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि आपसी सुलह और बातचीत ही किसी भी विवाद का सबसे अच्छा समाधान है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाना परिवार और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक है। समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और अपने-अपने घर लौट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आपसी समझदारी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन बात बढ़ने से दोनों परिवारों के कई लोग घायल हो गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: