


नवगछिया। सड़क दुर्घटना में करीब 15 दिन पहले गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी दर्शन कुमार (19), पिता दिनेश शाह के रूप में हुई है। मौत के बाद बुधवार सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले दर्शन कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
















