Month: July 2020

Noimg

मिथुन महुआ बने आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – ऑल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवगछिया के लोक गायक अजय आनंद उर्फ मिथुन महुआ को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र मिलते ही मिथुन महुआ ने कहा कि कलाकारों का कोई संगठन नहीं होने से अक्सर कलाकार ठगी के शिकार हो जाते हैं या फिर भाई भतीजावाद का शिकार होकर अपने कैरियर को गंवा बैठते हैं. कलाकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए ही बिहार में इस संस्था मजबूत और सशक्त संगठन तैयार करने का मन बना लिया है. उन्होंने उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और प्रत्येक राज्य में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी. मिथुन महुआ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने […]

Noimg

नवगछिया में किट से पांच लोगों की हुई जांच एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

50 संदिग्ध लोगो का भी लिया गया सेंपल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल कोरोना जांच शुरू हो गया है. अस्पताल मेंमंगलवार से रेपिड एंटीवीजन कीट से पांच संदिग्ध की जांच की गई. जिसमें एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. उक्त महिला नवगछिया शहर के प्रोफेसर कालोनी की है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि नवगछिया में पांच मिले कीट से मंगलवार को पांच संदिग्ध की जांच की गई. जिसमें एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 कोरोना संदिग्ध लोगो का सेंपल भी लिया गया है. सेंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. सेंपल लिए गए लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के चेन से जुड़े हुए हैं. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया के तुलसीपुर में पति पत्नी में हुए विवाद में महिला ने लगाई आग गंभीर GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में आग लग जाने से महिला पूरी तरह से झुलस गई है. महिला तुलसीपुर निवासी निरंजन दास की पत्नी रूबी देवी 30 वर्ष है. गंभीर अवस्था मे खरीक पुलिस द्वारा महिला को देर रात इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी मिली है कि घर मे पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आक्रोश में आकर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली थी. बताया जाता है कि आग में महिला पूरी तरह से झुलस गई है. महिला की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई हैं. पुलिस […]

Noimg

नवगछिया: कोरोना से निपटना और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जाम से निपटने और अपराध नियंत्रण के लिए नवगछिया एसपी ने बनाई रणनीति नवगछिया एसपी ने लोगों से की आती है घरों से बाहर कम निकले और लॉक डाउन का करें पालन पुलिस मुख्यालय में पहली बार नवगछिया एसपी ने पत्रकारों को किया संबोधित कहा अपराधियों पर है पैनी नजर, सभी होंगे गिरफ्तार, जेल से बाहर कुख्यातों के बेल कैंसिलेशन पर भी होगा काम नवगछिया की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने नवगछिया पुलिस मुख्यालय में पहली बार स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से निपटना और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकताओं में है. साथ ही यातायात पर उनकी विशेष नजर होगी. श्री मति मेश्राम ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में दो मोबाइल पेट्रोलिंग द्वारा क्राइम के […]

Noimg

नवगछिया के विक्रमशिला पुल पर दुर्घटना में युवक घायल GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : विक्रमशिला पुल के पोल नंबर 86 पर मंगलवार की शाम को भागलपुर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक का गिरने से घायल हो गया. घायल युवक परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल के पुत्र राहुल कुमार जयसवाल है. दुर्घटना के बाद परबत्ता पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल दिया. जहां पर घायल का इलाज कर वापस घर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि हम भागलपुर से घर जा रहे थे कि पुल के पोल नंबर 86 के पास पुल पर चेंबर नहीं रहने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिसमें हम गिर गए जिसके बाद हमें पुलिस द्वारा इलाज करवाया गया है. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने नवगछिया थाना लिया चार्ज GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कोरोना संक्रमण को हराकर वापस लौटे इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं. मंगलवार को ही उन्होंने नई एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के कार्यलय पहुच कर अपना योगदान देते हुए नवगछिया थानाध्यक्ष का चार्ज लिया. थानाध्यक्ष का चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने नवगछिया शहर में लोकडॉन के नियमों का सख्ती से पालन कराने की कार्रवाई शुरू कर दी. मंगलवार को पुलिस टीम लगातार शहर में गायिविधि करते हुए जांच अभियान चलाते दिखे. मालूम हो कि नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके बाद थाना को स्थानांतरित कर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के भवन में संचालित किया जाने लगा था. Barun Kumar Babul

Noimg

मनरेगा में, काम की तलाश में जॉब कार्ड लेकर भटक रही महिला मजदूर फिर भी नहीं मिल पा रही मजदूरों को काम GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: लॉकडाउन में खैरपुर कदवा पंचायत की मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने के कारण उनकी हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. काम की तलाश में महिला मजदूर बिहार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मिले नियोजन कार्ड को लेकर पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों के यहां भटक रही है. फिर भी उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल पा रही है. मंगलवार को खैरपुर कदवा की राधा देवी, चमेली देवी, पुतली देवी व सानो देवी के साथ अन्य महिला मजदूरों ने अपना-अपना नियोजन कार्ड लिये जिला परिषद नंदनी सरकार के घर जा पहुंची और सभी ने नंदनी सरकार से मनरेगा में काम दिलाने की मांग कर करते हुए कह रही थी कि- हम लोगों को मनरेगा में कोई काम नहीं […]

Noimg

एक देशी पिस्तौल व आठ गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया गांव से हथियार व गोली लेकर घूम रहे अपराधी को नदी थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी शिव कुमार यादव है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, छह गोली एवं एक बिंडोलिया बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी ढोढ़ीया गांव में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर नदी थानाध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई. जिसमें शिव कुमार यादव को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि शिव […]