Month: March 2021

नारायणपुर के प्रखंड मुख्यालय में टीवी हारेगा देश जीतेगा पर कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में बीडीओ हरीमोहन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी हारेगा – देश जीतेगा पर कार्यशाला आयोजित किया गया.कार्यशाला में एसीएमओ भागलपुर डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने कार्यशाला में टीवी के लक्ष्ण बचाव और उपचार पर चर्चा किया साथ ही बताया की सरकार टीवी से बचाव कर रही है जिसके लिए सभी पीएचसी में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध है आसपास या अपने घरों में किन्हीं को टीवी के लक्ष्ण दिखे तो तुरंत उसे पीएचसी पहुंचाकर मरीज को इलाज में सहयोग करें मौके पर स्वास्थय प्रबंधक शंकर पासवान, केयर इंडिया की पूजा कुमारी, ब्रजेश कुमार,रोशन कुमार, अनिमेष झा, संतोष यादव सीडीपीओ यासमीन सगुप्ता,एलएस रूबी कुमारी सहित आशा व जीविका दीदी […]

गोपालपुर : राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का सीएचसी में दीप जला कर हुआ विधिवत उद्घाटन || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा) के निर्देश पर सीएचसी गोपालपुर में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय व केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक कमलेश कुमार ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि 2025 तक टीवी रोग को जड से समाप्त करने की योजना भारत सरकार द्वारा बनाई गई है. 24 मार्च को सीएचसी में बलगम जाँच शिविर लगा कर किया जायेगा. उन्होंने बताया कि टीवी के मरीजों को मुफ्त दवा, छह महीने तक पाँच सौ रुपये की दर से पोषण राशि तथा टीवी मरीजों को नियमित दवा खिलाने पर प्रति मरीज आशा कार्यकर्त्ताओं व डॉट प्रोवाइडरों को एक हजार रुपये […]

गोपालपुर : हाल -बेहाल है गोपालपुर अंचल कार्यालय का, महीनों से चक्कर लगा रहे ग्रामीण लगान रसीद ऑन लाइन करवाने हेतु || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – हाल -बेहाल है गोपालपुर अंचल कार्यालय का. यहाँ ग्रामीण पिछले तीन-चार महीने से अपनी जमीन के लगान की रसीद को ऑनलाइन करवाने हेतु चक्कर लगा रहे हैं. लतरा निवासी लाल बहादुर यादव, सैदपुर निवासी नवीन कुमार सिंह, कालिंदीनगर निवासी अशोक सिंह, लत्तीपाकर धरहरा निवासी राजीव सिंह, गोपालपुर निवासी सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग अपनी जमीन व लगान रसीद को ऑन लाइन करवाने हेतु पिछले कई महीनों से लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. परन्तु हमलोगों का काम नहीं हो पा रहा है . लतरा निवासी लाल बहादुर यादव ने बताया कि अपना काम छोड कर सप्ताह में दो -तीन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. यहाँ ना तो सीओ साहब […]

नारायणपुर : रैदास फुटवियर उद्योग के लिए भवानीपुर मनरेगा भवन चिन्हित || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- संत रैदासा फुटवियर उद्योग का भागलपुर जिला पदाधिकारी सुब्रत सेन के निर्देश पर निबंधन कराया गया. साथ ही इस उद्योग में रोजगार देने के उद्देश्य से 14 कामगारों को लिखित रूप से जोड़ा गया. फर्म का अध्यक्ष समाजसेवी अजय रविदास को बनाया गया है जिसके सहयोग में पदाधिकारी जिला निदेशक प्रमोद कुमार पांडे,उद्योग महाप्रबंधक राम शरण राम,डी आर डी ए के गोविंद कुमार, विश्वकांत जी थे.जिलापदाधिकारी सुब्रत सैन के निर्देश पर बीडीओ नारायणपुर ने तत्काल भवानीपुर पंचायत के मनरेगा भवन मुहैया कराया और इस उद्योग को जिला नवप्रवर्तन औद्योगिक योजना से जोड़ा गया कार्य के लिए कामगारों ने आभार जताया. DESK 04 B

नवगछिया : मामला नवगछिया सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय से 17 लाख की कैश लूट का ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय में 2 दिन पूर्व हुई 17 लाख लूट मामले में नवगछिया पुलिस के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने को लेकर के कई तरह की प्रक्रिया की जा रही है. इस लूट के उद्भेदन को लेकर के नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के द्वारा महिला थाना में टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर कई तरह का निर्देश दिए हैं. दोनों से हिरासत में रह रहे नीजी एवं विभागीय नाईट गार्ड को पीआर पर छोड़ दिया है. ऐसे नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की उद्भेदन को ले करके हम लोग सभी स्तर से जांच किए है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन होगा जानकारी के अनुसार सहायक विद्युत […]

नवगछिया :मृतक युवक के शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के किनारे स्थित यात्री शेड से बरामद अज्ञात युवक के शव के खिलाफ दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है. शव की शिनाख्त को लेकर परबत्ता पुलिस ने शव को परबत्ता थाना में सुरक्षित रखा है. परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. इस मामले में थाना में ही यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. मालूम हो कि गुरुवार की सुबह परबत्ता पुलिस ने जगतपुर यात्री शेड के पास से युवक का शव बरामद किया था. DESK 04

रंगरा : अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – मध्य विद्यालय भवानीपुर गांव में अग्निशमन विभाग के कर्मी द्वारा वर्ग 01 – 08 के छात्र छत्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं रसोंईया और सहायक को प्राकृतिक और मानवनिर्मित आपदा से बचाव करने की विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर मॉक ड्रील करके बताया कि आपदा की विभिन्न स्थितियों से कैसे बचाव करना है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदशेखर मंडल, वरीय शिक्षक नवीन कुमार, मुरारी कुमार शर्मा, सोनू कुमार, प्रमोद पासवान, संजय कुमार, निर्मला कुमारी, शबनम कुमारी, रंजन कुमारी, नंदन कुमार आदि अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : विद्यालय बंद के दौरान चावल सहित छात्रों को अन्य लाभ नहीं पहुंचाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीण अभिभावकों ने किया प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत में मध्य विद्यालय दुर्गास्थान के प्रधानाध्यापक रामअवतार पासवान सहित अन्य शिक्षकों के द्वारा कोविड-19 के दौरान विद्यालय बंद के समय का चावल वितरण से लेकर अन्य सरकार द्वारा मिलने वाले छात्रों के लाभ नहीं दिए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया साथ ही विद्यालय में ताला बंद कर उच्च पदाधिकारी को यहां पर अभी तक हुए अनियमितता का जांच कराने की मांग की. इस मौके पर ग्राम पंचायत के मुखिया भोला प्रसाद मंडल, सरपंच विष्णुदेव मंडल, वीरेंद्र मंडल, विष्णु कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार आदि लोग विद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रधानाध्यापक प्रमोद पासवान को हटाने का मांग किया. जिस पर इस प्रदर्शन को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी […]