Month: March 2021

नवगछिया राज्य बॉल बैडमिंटन का बना विजेता || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में खेली जा रही 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के पहले सेमिफाइनल मैच में नवगछिया ने बेगूसराय को 3:0 से और फाइनल में सिवान को 3:0 से पराजित कर विजेता बना. नवगछिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला. इस जीत में नवगछिया पुलिस जिले की और से बेहतर प्रदर्शन करने बाले खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा, मुकुल कुमार, अमन कुमार, गुलशन कुमार, मो सैफ, राजा कुमार, अमित कुमार, सूरज कुमार व अभिनाश ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के विजेता होने पर संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक […]

नवगछिया : नवीनीकरण एवं नये लाइसेंस के लिये शिविर का आयोजन||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रविवार को बिहार सरकार के माप-तोल विभाग द्वारा उपकरणों के नवीनीकरण एवं नये लाइसेंस हेतु एक शिविर स्टेशन रोड में हरिकुंज में वाणिज्य परिषद के द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें करीबन 45 व्यवसायियों का काम किया गया. जिसके तहत करीबन डेढ़ लाख रुपया का राजस्व वसूल किया गया. इस शिविर का संचालन श्री एके.के.पांडे (निरीक्षक) एवमं संजय ठाकुर भागलपुर के द्वारा किया गया. जिसमें वाणिज्य परिषद के सचिव पवन सर्राफ ने कहा कि आज का शिविर सफल रहा पदाधिकारी का पूर्ण सहयोग मिला निरीक्षक ए. के. पाण्डे ने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन होता रहेगा शिविर को सफल बनाने में संतोष भगत, सुबाष वर्मा, राजेश भगत, शिव पंसारी, प्रमोद केडिया, मनोज चौधरी ने […]

नवगछिया : यात्री शेड से बरामद युवक की हुई पहचान, उदाकिशुनगंज का था मृतक युवक||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के किनारे स्थित यात्री शेड से गुरुवार को बरामद हुए युवक के शव की पहचान शनिवार को हो गई है. मृतक युवक की पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी रोशन चौधरी 35 वर्ष पिता भोला चौधरी के रूप में की गई है. शव की पहचान शनिवार को परबत्ता थाना पहुंचकर मृतक युवक के छोटे भाई विकास कुमार एवं उनके परिजनों ने की है. शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है. परबत्ता पुलिस को परिजनों ने बताया कि मंगलवार के दिन रोशन अपने घर से एक 11:00 बजे के आसपास निकला था. मंगलवार की देर रात […]

बिहपुर : पंचायत चुवान को लेकर भाजपा की बैठक ||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के डाकबंगला परिसर में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी एवं संचालन मृत्युंजय पाठक ने किया. मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, भाजयुमो नेता रुपेश कुमार रुप, प्रो गौतम कुमार, महंत नवलकिशोर दास, गोपाल चौधरी, विक्की चौधरी, संजय राय, राजीव सनगही, बबलू मोदी ,घंटू सिंह, विभूति कुमार, सोरभ कुमार,लक्षण चौधरी, ओमप्रकाश सिहं, बिजय सिहं, फूल कुमार चौधरी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा जिला पार्षद प्रत्याशी का भरपूर सहयोग करेगी परंतु भाजपा सिंबॉल नहीं देगी. DESK 04

नवगछिया : भ्रामक प्रोग्राम वायरल रहने से प्रथम पाली में परीक्षा से वंचित रहे कई छात्र छत्राएं || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया प्रतिनिधि – परीक्षा प्रोग्राम की भ्रामक सूचना वायरल रहने और महाविद्यालय द्वारा छात्र छत्राओं को सही परीक्षा प्रोग्राम उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय और जीबी कॉलेज के परीक्षा सेंटर पर कई छात्र छात्राओं की परीक्षा छूट गयी है. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में परीक्षा से वंचित रहे छात्र छत्राओं ने इस बाबत प्रदर्शन किया है और महाविद्यालय को माध्यम बना कर विश्वविद्यालय से पुनः परीक्षा लेने की मांग की है. मालूम हो कि शुक्रवार को ग्रुप एफ के परीक्षार्थियों की अर्थशास्त्र और अंग्रेजी ऑनर्स की परीक्षा प्रथम पाली में होनी थी. लेकिन दोनों सेंटरों पर उपरोक्त विषयों के छात्र दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंचे थे. छात्रों ने बताया कि सोसल मीडिया […]

नवगछिया : राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ देवव्रत कुमार एसटीएलएस जमशेद अहमद, एसटीएस प्रतीक जोएब, डब्ल्यू एच पी गौतम कुमार, केयर इंडिया नलिन कुमार मिश्र, जीविका के बीपीएम और एसीएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा और यक्ष्मा चैंपियन उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यक्ष्मा के लक्षण और उपचार की बातें की गई और यक्ष्मा चैंपियन्स से उनकी कहानी सुनी गई. जिसमें सभी आशा को यह निर्देश दिया गया कि वे यक्ष्मा संभावित मरीज को अपने नजदीकी एचडब्ल्यूसी यमुनिया, साहूपरबत्ता, ढोलबज्जा में 24 मार्च 2021 को बलगम की जांच के लिए […]

नवगछिया : इको स्पोर्ट्स कार से नो कार्टून बियर बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरो माइल के पास से वाहन चेकिंग के दौरान नवगछिया पुलिस एक कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बाजार निवासी मुकेश कुमार मंडल एवं सुमन कुमार शामिल है. शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों कारोबारियों एवं कार को जब्त कर लिया है. कार से कुल नो कार्टून के आसपास बीयर का केन बरामद किया गया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए लाया जा रहा है. सूचना के आलोक […]