Month: March 2021

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मां कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर 9 मार्च को हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सबौर थाना के पुरानी बाजार निवासी डब्लू मंडल 40 वर्ष की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई. राविवर को मृतक डब्लू मंडल के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नवगछिया पुलिस के द्वारा कराया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. डब्लू की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। मालूम हो कि 9 मार्च को मां कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 को ट्रेक्टर के का धक्का लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी. […]

बिहपुर : विधायक ने उठाया कुशल युवा कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

नवगछिया – बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विधानसभा में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कुशल युवा कार्यक्रम में घोटाले का आरोप लगाया है. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदस्यों की मांग पर विधानसभा कमेटी से जांच कराने का फैसला लिया है. विधायक के सदन में ध्यानाकर्षण में पूछे गए सवाल पर स्पीकर विजय सिन्हा ने कमिटी भी गठित कर दी है. बहरहाल, मामला यह है कि ध्यानाकर्षण के माध्यम से बीजेपी विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने सरकार से जानना चाहा की महाराष्ट्र की कंपनी को 2016 में ही रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बनाना था. लेकिन उक्त कंपनी ने 2020 में पोर्टल तैयार किया और इस 3 साल के दौरान कंपनी को बड़ी राशि भुगतान की गई. मामले पर […]

गोपालपुर : कृषि विभाग के उपनिदेशक ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आम व लीची के बगानों के गोपालपुर प्रखंड के कृषि फार्म का लिया जायजा || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न भागों में पिछले कुछ वर्षों से आम व लीची के पुराने पेडों में फल नहीं आने की शिकायत पर पौधा संरक्षण विभाग के उपनिदेशक कन्हैया सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गाँवों में पुराने आम व लीची के पेड का निरीक्षण करने के बाद बताया कि कृषि वैञानिकों की टीम द्वारा इस तरह के बगीचा की जाँच करवाया जायेगा. साथ ही मिट्टी की जाँच भी करवा कर पता लगाया जायेगा कि किस कारण फलन नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि इन दिनों आम की फसल में कई तरह की बीमारी होने की जानकारी किसानों द्वारा दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आम के पेड में जब रैचे के […]

गोपालपुर : सैकडों किसानों के साथ आत्मा के उप निदेशक ने एप्पल मैन गोपाल सिंह के खेत का लिया जायजा || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने शनिवार की दोपहर को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 206 किसानों जिनमें से पचासी महिला किसानों के साथ नवगछिया अनुमंडल के जाने माने सेव,नाशपाती,अनानास,अमरूद,मौसमी ,नारंगी, केला वगैरह फलों की खेती व उसके प्रबंधन की जानकारी रखने वाले एप्पलमैन के नाम से मशहूर किसान गोपाल सिंह के खेत पर पहुँच कर जानकारी का आदान प्रदान किया. मौके पर आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने बताया कि हमलोग चयनित किसानों को तकनीकी प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु भ्रमण करवा रहे हैं. तकनीकी प्रबंधक कुमार गौतम,लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रियांशु प्रियदर्शी, कुमार स्वस्तिक, सुभाष कुमार झा वगैरह की मौजूदगी देखी ग DESK 04 B

रंगरा के भवानीपुर स्थित  रेलवे की सड़क बनाने को लेकर हुई झड़प में युवक को मारी गोली || GS NEWS
 

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित रेलवे पूर्वी ढाला के समीप रेलवे की सड़क बनाने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी. युवक को गले में एक गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा  एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद सभी अपराधी वहां से भवानीपुर कुम्हार  टोली होते हुए उत्तर दिशा की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही रंगरा  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का तहकीकात किया. इस बाबत आरा निवासी जेसीबी के खलासी अमरजीत कुमार द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना  के संबंध में अमरजीत ने पुलिस को  बताया […]

नवगछिय : बढ़ती आबादी से हो रही है देश की बर्बादी – अनिल चौधरी || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्णिया जा रहे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी का नवगछिया में स्थानीय कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया है. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन नवगछिया जिला अध्यक्ष इंदु भूषण झा के नेतृत्व में तेतरी जीरोमाइल चौक पर अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया उनके साथ चल रहे राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी, ममता सहगल, धर्मेंद्र धामा का भी अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया. भारत माता की जय वंदे मातरम बढ़ती जो आबादी है देश की बर्बादी है जैसे नारों से नवगछिया की धरती गुंजायमान हो उठी. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून मुलाना नितांत आवश्यकता है. अप्रत्याशित रूप […]

नवगछिया : किसानों को परिभ्रमण के तहत कराया गया परिभ्रमण, कृषि की दी गई जानकारी || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण भागलपुर के द्वारा नवगछिया अनुमंडल में परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत 206 किसानों को परिभ्रमण कराया गया. इस कार्यक्रम के तहत किसानों ने नवगछिया के तेतरी के किसान गोपाल सिंह के द्वारा की गई विभिन्न फल की खेती को किसानों को दिखाया गया. उनके प्रक्षेत्र में लगे सेब, बेढ़, नाशपाती, अनानास, अमरूद, मौसमी, नारंगी, केला एवं अंतरवर्ती फसलों की खेती को किसानों ने देखा. इस दौरान किसानों से इन सभी प्रकार के खेती प्रबंधन के बारे में जानकारी साझा किया गया. कार्यक्रम उप परियोजना निदेशक आत्मा भागलपुर के प्रभात कुमार सिंह के द्वारा किया गया. इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुमार गौतम, लक्ष्मण प्रसाद यादव तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक पीयूष प्रियदर्शी, कुमार स्वास्तिक, सुभाष […]