Month: March 2021

नवगछिया : नो एंट्री में संचालित हो रहे तीन टोटो एवं सड़क किनारे सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता की दुकान जब्त, होगा जुर्माना||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शुक्रवार की संध्या समय नवगछिया बाजार का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की नई ट्रैफिक व्यवस्था एवं सब्जी मंडी को देखा. इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड के मुख्य सड़क के किनारे एक सब्जी दुकान लगा पाया. जिसे दोनो पदाधिकारी ने तत्काल थानाध्यक्ष नवगछिया शैलेश कुमार को जब्त करने का निर्देश दिया. पुलिस ने तत्काल सब्जी विक्रेता के ठेला को जब्त कर लिया. इस दौरान उन्होंने शहर के नो एंट्री जॉन में चल रहे तीन टोटो को चलते हुए पाया. उक्त तीनों टोटो को भी तत्काल जब्त कर थाना भेजा गया. एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि शहर में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नई […]

नवगछिया एसपी का आदेश – अब नवगछिया शहर में किरायेदारों का सत्यापन करना जरूरी || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया में मकान किराए पर लगाने वाले मकान मालिकों को जिन्हें किराए पर मकान दिए हैं उक्त किराएदारों का थानाध्यक्ष के समक्ष उनका सत्यापन करना होगा. मकान में रह रहे किराएदार अगर अपराधी पाए जाते है तो पुलिस इस स्थिति में किराएदार के साथ साथ मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करेगी. नवगछिया में किराए के मकान में रह रहब किराएदारों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसको लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. नवगछिया एसपी ने कहा कि ऐसा पाया जाता है कि अपराधी कही अपराध की घटना को अंजाम देकर नवगछिया में किराए का मकान लेकर रहने लगते है. मकान मालिक जो व्यक्ति अपने […]

नवगछिया : बार एसोसिएशन नवगछिया में 28 पदों के लिए होगा चुनाव ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – बार एसोसिएशन नवगछिया में अध्यक्ष सहित कुल 28 पदों पर चुनाव होना है. इस बाबत गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दिया गया. जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना को लेकर एक कॉपी बिहार बार काउंसिल को भी भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को चुनाव होना है. गुरुवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है. जिसमें कुल 509 सदस्य की सूची है. मतदाता सूची में आपत्ति को लेकर 19 से 22 तारीख तक आपत्ती जमा लिया जाएगा. 23 तारीख को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. विभिन्न पदों के लिए नामांकन 24 और 25 तारीख को 11:30 बजे से 4:00 बजे तक लिया जाएगा स्कूटनी 26 […]

नवगछिया : बिजली विभाग के कैश शाखा में हुई डकैती मामले में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

चोरी करने के उद्देश्य से आये थे अपराधी लेकिन जब चौकीदार जग गए तो कर दी पिटाई, बना लिया बंधक – नवगछिया के बिजली विभाग के कैश शाखा में हुई ₹17 लाख डकैती के मामले में साहयक अभियंता आशीष कुमार के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में गुरुवार को संदिग्ध लोगों से सघन पूछ ताछ की जा रही थी. पुलिस इस घटना में अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी है. कैशियर उपेन्द्र कुमार और गार्ड कुंदन कुमार से सघन पूछ्ताछ की जा रही है. सहायक अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि विभाग के पदाधिकारी से ही उन्हें घटना […]

नवगछिया : जगतपुर के पास यात्री शेड से अज्ञात युवक का शव बरामद||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जगतपुर के पास सड़क किनारे स्थित यात्री शेड से गुरुवार को परबत्ता पुलिस ने 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. यात्री शेड से बरामद हुए युवक के शव के पास से पुलिस ने एक कागज की पुड़िया में जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है. युवक के शव के पास से जहरीला पदार्थ बरामद होने से आशंका है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई है. युवक के शव पर कहीं भी किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं थे और युवक के मुंह से झाग निकाला हुआ था. गुरुवार को दिन के 10 बजे जब स्थानीय लोगों ने युवक के शव […]