Month: March 2021

भागलपुर डीएम ने किया नारायणपुर प्रखंड एवं पीएचसी का जांच, कर्मी मिलें अनुपस्थित ||GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

प्रतिनिधि नारायणपुर – भागलपुर जिला अधिकारी सुब्रत सैन गुरूवार को नारायणपु में प्रखंड व पीएचसी का जांच किया. अचानक डीएम को पहुंचने पर कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. जांच के क्रम में उन्होनें सीडीपीओ सगुप्ता यासमी एवं प्रखंड कार्यालय के लिपिक राधे ठाकुर एवं पीएचसी के डा अंकित कुमार को अनुपस्थित पाया गया है. जिसका वेतन तत्काल स्थगित करने का निर्देश दिया गया साथ ही पंचायत में कुआं जनाधार का निर्देश बीडीओ को दिया. अनुश्रवण के क्रम में उन्होंने पाया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ 100% मिल चुका है आठवें चरण का लाभ पाने के लिए लाभुक से आवेदन लेने के लिए वीडियो को निर्देश दिया गया. प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में बस-स्टॉप बन गया है. […]

बिहपुर : संजय के एमएलसी बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – गुरूवार को बिहपुर में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रखंड के दयालपुर गांव निवासी संजय सिंह के पुन:एमएलसी मनोनीत होने पर गुरूवार को बिहपुर बाजार में लोगों के बीच मिठाई बांटकर अपने खुशी का ईजहार किया. प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल ने कहा कि राज्य में सीएम नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे हैं. दयालपुर निवासी संजय सिंह के पुनः एमएलसी बनया जाना बिहपुर वासियों के लिये गौरव की बात है. मिठाई वितरण कार्यक्रम में पार्टी नेता अजय सिंह, शमीम उर्फ मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, लालमोहन, जिला महासचिव शिवशंकर चौधरी आदि ने एमएलसी मनोनीत हुए श्री सिंह समेत अन्य सभी पार्टी नेताओं को बधाई देते हुए पार्टी अलाकमान का आभार भी […]

नवगछिया : पहला डोज लेने वाले 28 से 42 दिन के अंदर अवश्य ले लें दूसरा डोज – डॉ वरुण कुमार || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ वरुण कुमार ने कहा कि तीनों सेंटर पर वर्तमान में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों या बिजुर्ग लोगों का वैक्सिनेशन किया जा रहा है जो भी इस आयु वर्ग के लोग वैक्सिनेशन करवाना चाहते हैं वे परवत्ता, जमुनियां और ढोलबज्जा सेंटर पर अपना आधार कार्ड और किसी चिकित्सक से अगर इलाज चल रहा हो तो प्रिस्क्रिप्शन लेकर चले आयें. उनका इन सेंटरों पर आसानी से वैक्सीनेशन हो जाएगा. डॉ वरुण ने कहा कि वैसे लोग जो कोरोना नेशन का फर्स्ट डोज ले चुके हैं वे 28 से 42 दिन के अंदर अपना दूसरा डोज भी पीएचसी आ कर ले लें अन्यथा कोरोना in तो अस्पताल आकर कोरोना जांच अवश्य कर लें. […]

रंगरा थाने के चौकीदार को मिल रही है गोली मार देने की धमकी||GS NEWS

रंगरा चौकDESK 040

रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रंगरा थाने के चौकीदार शत्रुघन हरिजन को अलग अलग नंबरों से गोली मार कर हत्या करने की लगातार धमकी मिल रही है. आजिज हो कर चौकीदार ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है. शत्रुघन ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही उसे फोन पर भद्दी भद्दी गाली, घर पर चढ़ कर गोली मार देने की धमकी मिल रही है. फोन करने वाला कुछ भी सुनना पसंद नहीं करता है और लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था. मामले की मौखिक सूचना रंगरा थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. रंगरा थाना के थानाध्यक्ष माहताब खान ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. DESK 04