Month: March 2021

नवगछिया बिजली विभाग के कैश शाखा में 17 लाख का डाका || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बिजली विभाग के एसडीओ के पुराने कार्यालय स्थित कैश शाखा से मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को अज्ञात अपराधियों ने चौकीदार को बंधक बना कर 17 लाख रुपये की डकैती कर ली है. घटना के बाद बंधक बनाए गए गार्ड कहलगांव निवासी ज्योतिश राय ने घटना की सूचना बिजली विभाग के पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही देर रात नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर गोपालपुर और नवगछिया थाने की पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया. जबकि बुधवार को सुबह खुद नवगछिया एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है. कांड का उद्भेदन करने के लिये खोजी कुत्ते की मदद ली गयी है तो विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटना स्थल पर […]

नवगछिया : बेलोरा दियरा में एसपी ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, पुलिस पिकेट की जांच दिए निर्देश || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : कोसी दियरा इलाके के बेलोरा बहियार एव टेकना दियरा में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज में पुलिस बलों के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया. इस दौरान उन्होंने दियरा में स्थित अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की. एसपी पुलिस बलों के साथ मोटरसाइकिल से दियरा में छापेमारी करने के लिए पहुचें. इस दौरान उन्होंने किसानों से बात चीत कर दियरा में अपराधियो की गतिविधि की जानकारी ली. इस दौरान बेलोरा दियरा में अपराधियों पर नकेल कशने के लिए बनाए गए पुलिस पिकेट का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस पिकेट में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों से दियरा की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि दियरा में किसानों […]

गोपालपुर : तिनटंगा करारी में मिला नवजात, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर के तिनटंगा करारी गांव में गुरुवार की शाम को गणेश भारती के घर के सामने सड़क के किनारे झाडी में एक नवजात लडका लावारिस हालत में मिला. नवजात के रोने की आवाज पर आसपास के लोगों ने सरपंच घनश्याम पासवान को इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दिया. ग्रामीण बजरंगी मंडल व उनकी पत्नी अंजू देवी ने बच्चे को ततकाल ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया तथा उसको अपनी ममता के छांव में रखा. गोपालपुर पुलिस ने उक्त नवजातको सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया. जहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बच्चे का इलाज किया. सीएचसी में मौजूद बजरंगी मंडल व पत्नी अंजू देवी ने बताया कि हमलोग नवजात को अपनाने के लिए तैयार हैं. DESK 04 B

नारायणपुर में लत्तीपुर ने बिहपुर को छः विकेट से हराया || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – सनलाईट रेलवे ग्राउंड नारायणपुर में बुधवार को सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दिवंगत खिलाड़ी कफील अहमद स्मृति में सनलाईट स्पोर्ट्स चैलेंज प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच लत्तीपुर बनाम बिहपुर के बीच रोमांचक मैच खेला गया मैच में बिहपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी लत्तीपुर की टीम ने 12ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाकर छः विकेट से जीत हासिल की विजेता टीम के कृष्णा को मुख्य अतिथि पर्व बीइईओ अखिलेश यादव व सनलाईट के पुर्व कप्तान सह एलआईसी एजेंट नित्यानंद यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया. एम्पायर मनीष कुमार, राकेश झा व प्रभाष यादव द्वारा किया गया कॉमेंन्ट्री रविन्द्र यादव, […]

नवगछिया में 340 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया पीएचसी के स्तर से बुधवार को जमुनियां, ढोलबज्जा और सहूपरवत्ता में 340 लोगों का वैक्सिनेशन डॉ वरुण कुमार के देख रेख में किया गया है. जानकारी देते हुए वरुण कुमार ने कहा कि तीनों सेंटर पर वर्तमान में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों या बिजुर्ग लोगों का वैक्सिनेशन किया जा रहा है जो भी इस आयु वर्ग के लोग वैक्सिनेशन करवाना चाहते हैं वे परवत्ता, जमुनियां और ढोलबज्जा सेंटर पर अपना आधार कार्ड और किसी चिकित्सक से अगर इलाज चल रहा हो तो प्रिस्क्रिप्शन लेकर चले आयें. उनका इन सेंटरों पर आसानी से वैक्सीनेशन हो जाएगा. डॉ वरुण ने कहा कि वैसे लोग जो कोरोना नेशन का फर्स्ट डोज ले चुके हैं वे 28 से 42 […]

अहले सुबह भागलपुर के दियारा में STF ने किया Encounter, दो कुख्यात ढेर, 4 धराये

अपराधबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के रानी दियारा में बिहार एसटीएफ की कारवाई में दो कुख्यात अपराधी की मौत हो गयी । घटना बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है. जानकारी के मुताबिक दियारा क्षेत्र के दुर्गम इलाके में अपराधियों के शरण लेने की इनपुट पर एसटीएफ ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अहले सुबह अपराधियों व एसटीएफ में मुठभेड़ हो गया, जिसमें दो अपराधियों को मार गिराया गया. दोनों ओर से कई राउंड गोली बारी भी हुई । चंद्रशेखर कापड़ी के विरुद्ध आठ कांड दर्ज हैं व मनोहर मंडल के विरुद्ध एक कांड दर्ज हैं. साथ ही चंद्रशेखर के चार साथियों को गिरफ्तार भी किया गया. दो .315 रेगुलर राइफल, एक 12 बोर रेगुलर बंदूक, दो .315 मस्केट राइफल, एक […]

नवगछिया एसपी ने देर शाम सब्जी मंडी का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज में मंगलवार को देर शाम नवगछिया ने नए जगह पर शिफ्ट हुए सब्जी मंडी और स्टेशन रोड का जायजा लिया. नवगछिया एसपी ने कहा कि अभी नवगछिया की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रयोगात्मक रूप में लागू किया गया. जल्द ही नई ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया जाएगा. नई सब्जी मंडी का प्रवेश और निकास मार्ग काफी संकुचित है. इस मामले पर भी नवगछिया एसपी ने कहा कि एक वैकल्पिक रास्ते को स्थापित करने की तैयारी की जा रही है. उक्त रास्ते पर एक दुकान है. वह दुकान वैधानिक है या फिर अवैध है इसके लिए जांच का निर्देश नवगछिया के थानाध्यक्ष को दिया गया है. फिलहाल मकनपुर चौक से स्टेशन और स्टेशन से […]

बिहपुर : आरा मिल हटाने गए पुलिस कर्मियों पर पथराव किये जाने के मामले में 50 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

बिहपुर – बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव में अवैध आरा मिल जब्त करने गए वन विभाग के कर्मी और पुलिस पर किये गए पथराव और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने मामले में वनपाल प्रमोद कुमार सिंह ने कुल 50 लोगों को नामजद करते हुए बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बभनगामा निवासी शिवनंदन सिंह, प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, रविन सिंह, बुलटुस कुमार, राजेश कुमार, अमर कुमार, खुशबू कुमारी, शिवनंदन सिंह की पत्नी, बुलटुस सिंह की पत्नी, निलेश कुमार, रुपेश कुमार, कन्हैया कुमार, प्रकाश सिंह की पत्नी, गुलशन कुमार, गौरव कुमार, ब्यूटी कुमारी, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, पियूष कुमार, अरविंद सिंह की पत्नी, रविन सिंह की पत्नी, गोलू कुमार, राजनीति सिंह, गुलशन साह, राइट सिंह, सुमित सिंह, […]