Month: March 2021

नवगछिया : अधिवक्ता संघ की कमिटि भंग, नो अप्रैल तक होगा चुनाव || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भवन में मंगलवार को अधिवक्ता नीरज कुमार झा की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में नवगछिया बार एसोसिएशन की कमेटी को भंग करते हुए नए सिरे से कमेटी के गठन को लेकर चुनाव की घोषणा सर्वसम्मति से की गई. आम सभा के मौके पर सर्वसम्मति से 9 अप्रैल तक चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्वाचन कमेटी का भी गठन किया गया. आम सभा में निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता श्रीरामजी मिश्रा को बनाया गया. थ्री मेंस कमेटी में वरीय अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद यादव, गणेश प्रसाद साह, कृष्ण कुमार बंधोपाध्याय को बनाया गया है. निर्वाचन कमेटी को निर्धारित तिथि में निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण […]

नवगछिया : नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक को तीन वर्ष छह माह कारावास की सजा || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एडीजे थ्री कोर्ट ने सुनाया फैसला नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में दोषी पाते हुए खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह पिता बहादुर सिंह को तीन वर्ष छह कारावास की सजा दी है. न्यायालय ने भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 363, 368 भादवी में दोषी पाते हुए अपना फैसला सुनाया है. अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक श्रीकिशोर झा ने बहस में हिस्सा लिया. श्री झा ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष से कुल सात गवाहों ने गवाही दी है. गवाहों की गवाही के आधार पर न्यायालय ने […]

नवगछिया : गुरुवार को भवानीपुर गांव में लगेगा बिजली शिविर ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – रंगरा के भवानीपुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग के तत्वावधान में भवानीपुर काली मंदिर परिसर में मुफ्त बिजली कनैक्शन शिविर लगाया जायेगा. जानकारी देते हुए मंगवार को बिजली विभाग के कनीय लाइन मैन रोहित कुमार ने बताया कि शिविर में मुफ्त बिजली कनैक्शन दिया जाएगा और बकायेदारों से बिल की वसूली भी की जाएगी. रोहित कुमार ने कहा कि वैसे बिजली उपभोक्ता जिनके यहां ₹2000 से अधिक का बिजली बिल बकाया है, उनकी बिजली को विकसित करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया है. इसलिए अच्छा मौका है ऐसे लोग जिनके पास ₹2000 से ज्यादा बिल बकाया है वह आसानी से शिविर में आकर बकाया जमा कर सकते हैं. DESK 04

नवगछिया : पंचायत चुनाव को लेकर संदिग्धों पर होगी कार्रवाई – डीआईजी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया- भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी सुजीत कुमार ने मंगलवार को परवत्ता थाने का निरीक्षण करते हुए थाना क्षेत्र के अपराध की समीक्षा की है. इस क्रम में भागलपुर के डीआईजी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. पंचायत चुनाव में वैसे लोग जो पहले गड़बड़ी कर चुके हैं और जिनके द्वारा गड़बड़ी किए जाने की संभावना है या फिर वैसे लोग जिनका पुराना आरपरधिक इतिहास है, वैसे ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है. बिहपुर में पुलिस पिटाई से मारे गए ई आशुतोष हत्याकांड के मामले में बिहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने की बाबत सवाल पर डीआईजी ने कहा कि […]

नवगछिया : मारपीट में एक महिला घायल || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिनटोली रिंग बांध निवासी नागेस्वर महतो की पत्नी गंगो देवी मारपीट में घायल हो गई है. घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. नागेश्वर महतो ने बताया कि मेरे भाई प्रेम महतो एवं उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने मारपीट कर घायल किया है . उन्होंने बताया की दोनो ने मेरे निजी खेत से 10 कट्टा मसूर काट लिया. विरोध करने पर मुझे और मेरी पत्नी गंगो देवी को बुरी तरह से पिटाई कर दी. वही घटना के संदर्भ में नागेस्वर महतो ने नवगछिया थाना में […]

नारायणपुर : क्रिकेट टर्नामेंट मैच में भागलपुर को हराकर बेगूसराय बना विजेता || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि नारायणपुर- सनलाइट रेलवे ग्राउंड नारायणपुर में मंगलवार को दिवंगत खिलाड़ी शकील अहमद की स्मृति में सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टुर्नामेंट के दुसरे लीग मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में उतरी भागलपुर की टीम 106 रनों पर सिमट गई आयोजन समिति द्वारा तेघड़ा बेगूसराय टीम को 63 रनों से विजेता घोषित किया गया विजेता टीम के रौशन कुमार को मुख्य अतिथि मुखिया इशो यादव व क्लब के उपाध्यक्ष शोएब आलम के द्वारा मोबाइल देकर मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया मैच के दौरान विभिन्न गांव के खेलप्रेमी व ग्रामीण दर्शक से चारो ओर ग्राउंड भरा था एंपायर राकेश झा,प्रभाष यादव व इजहार अली कर रहे थे […]