Month: March 2021

नारायणपुर : जेपी कॉलेज में कर्मचारी संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- जे पी कॉलेज नारायणपुर में बिहार राज्य विश्वविधालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ पटना के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में 11 सुत्री मॉग को लेकर हड़ताल कर प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया गया मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुमन झा, सचिव जुबेर आलम एवं संजय यादव ने बताया की हमारी मुख्य मांगें एसीपी, एमएसीपी का लाभ,सेवा संपुष्टी, अनुकंपा पर नियुक्त, प्रमोशन, सीनेट चुनाव शामिल हैं जिसको लेकर बुधवार को कर्मचारी संघ टीएमबीयू भागलपुर में प्रदर्शन करेंगें साथ ही छःअप्रैल को वेतन सत्यापन कोषांग पटना ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर कुमूद पोद्दार, प्रशांत शंकर मिश्रा, संजय यादव, जुबेर आलम, पवन कुमार, अमित कुमार, अजय यादव, सुनील कुमार, अमोल […]

नारायणपुर : पीएचसी नारायणपुर में 170 लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन टीका || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि नारायणपुर-पीएचसी नारायणपुर में मंगलवार को पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार के देखरेख में कोराना वैक्सीन का टीका प्रशिक्षित एएनएम दीपशिखा एवं सुनीता के द्वारा 170 बुजुर्ग महिला पुरूष के बीच लगाया गया सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में रखा गया परिणाम साकारात्मक आने पर घर भेजा गया आश्य की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान ने बताया की कोराना वैक्सीन के दौरान कोराना एंटिजन जॉच किया गया जॉच के दौरान संदिग्ध 48 लोगों का सेंपल जॉच के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया। DESK 04 B

बिहपुर के बभनगामा में चल रहे अवैध आरा मिल जब्त करने गए अधिकारियों और पुलिस पर पथराव||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

नवगछिया – बिहपुर के बभनगामा गांव में सोमवार को अवैध आरा मिल को जब्त करने गए वन विभाग और बिहपुर पुलिस पर स्थानीय लोगों ने जम कर पथराव किया. इस दौरान कई पदाधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की गयी और चार वाहनों के शीशे भी उपद्रवियों ने तोड़ डाले. आरा मिल समर्थकों के तेवर को देख कई पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचायी है. घटना में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अमर विश्वास के चालक हवलदार रामनरेश पांडे और जेसीबी चालक विपिन कुमार घायल हो गए हैं. जबकि कई पुलिस पदाधिकारी और वन्य कर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर नवगछिया के अनुमंडल पुलिस […]

ढोलबज्जा : जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट || GS NEWS

ढोलबज्जाDESK 04 B0

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम टोला कदवा में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गया. मारपीट बालदेव यादव के दो बेटे कुनकुन यादव व नित्यानंद यादव के बीच हुआ. जिसमें नित्यानंद यादव के बेटे ब्रजेश कुमार के द्वारा चाचा कुनकुन यादव को देशी पिस्तौल के बट से मार कर सर फोड़ दिए जाने की बात बताया जा रहा है. वहीं कुनकुन यादव की पत्नी जुली देवी को भी बुरी तरह मारकर बेसुध कर दिए जाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि- मारपीट के बाद भी बालदेव यादव के तीसरे बेटे विवेकानंद यादव के घर ब्रजेश कुमार देशी पिस्तौल लेकर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देते […]

नवगछिया : नए जगह पर शिफ्ट हुआ सब्जी हाट, स्टेशन रोड हुआ खाली||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया स्टेशन रोड में अवैध रूप से चल रहे सब्जी हाट रविवार को पूर्ण रूप से अपने नए जगह (माल गोदाम चौक के पीछे) शिफ्ट हो गया है. अपने नए जगह पर शिफ्ट होने के साथ ही नवगछिया स्टेशन रोड पूरी तरह से खाली हो गया है. जिससे करीब 20 वर्षों से नासूर बन चुकी जाम की समस्या से लोगों को अब मुक्ति मिल चुकी है. नवगछिया के एसडीओ अखिलेश कुमार और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने नए जगह पर सब्जी हाट शिफ्ट होने के बाद खुद सब्जी हाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और सब्जी दुकानदारों से बात चीत भी की है. मौके पर ही सब्जी विक्रेताओं ने हाट में कुछ जगहों पर […]

नवगछिया बस स्टैंड एवं सार्वजनिक शौचालय की खुली डाक से हुई बंदोबस्ती || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत में सोमवार को सैरत बंदोबस्ती को लेकर खुली डाक का आयोजन किया गया. खुली डाक में नवगछिया नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सहित अन्य की मौजूदगी में डाक की प्रक्रिया हुई. डाक में शामिल हुए लोग में पंकज कुमार यादव एवं अरविंद यादव ने नवगछिया बस स्टैंड का पर्चा भरा था. जिसमें की नगर पंचायत द्वारा 31 लाख 90 हजार का डाक दिया गया. जिसमें पंकज यादव एवं अरविंद यादव में बोली को आगे बढ़ाया और पंकज यादव ने 31 लाख 95 हजार पांच सौ रुपए से नवगछिया बस स्टैंड के […]