Month: March 2021

ढोलबज्जा : कदवा में, सैकड़ों मवेशियों खुरपका-मुंहपका रोग से आक्रांत, पशुपालक किसान हो रहे परेशान||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ढोलबज्जा : इन दिनों कदवा के तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा व कदवा दियारा के विभिन्न गांवों में गाय, भैंस व बकरियों को खुरपका-मुंहपका (भजहा) व लंगड़ा बुखार जैसे विषाणु जनित रोग काफी तेजी से फैल रहे हैं. मवेशियों में यह बिमारियों फैलने से इलाज के लिए पशुपालक किसान काफी परेशान हैं. प्रत्येक गांवों में जुगाली करने वाले ऐसे दर्जनों मवेशी इस बिमारियों से आक्रांत हैं. वहीं लंगड़ा बुखार से राजेश पासवान सहित कई किसानों के पशुओं की जाने भी जा चूकी है. किसान चन्द्रदेव रजक, अच्छेलाल रजक, प्रफुल्ल कुमार, लालबहादुर भारती, जयकरण सिंह के साथ अन्य  बताते हैं कि- पशुओं में हो रहे इस बिमारी से एक तरफ किसान काफी परेशान हैं तो, वहीं दुसरी तरफ स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर […]

नवगछिया : रंजीत मंडल बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष|| GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – बिहार जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उत्तरी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार ने 23 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार मंडल को संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए नवगछिया संगठन के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह , जिला महासचिव शिवशंकर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. DESK 04

नारायणपुर संकुल की बैठक || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर भवानीपुर में सोमवार को नारायणपुर संकुल की बैठक आयोजित की गई जिसमें संकुल संयोजक दिनेश यादव एवं स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष सनातन सिंह का उद्धबोधन सबों को प्राप्त हुआ मौके पर संकुल संयोजक ने बताया की आने वाले समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियम से हम सबों को गुजरना है. इसलिए विधालय परिवार अभी से ही तैयारी मे जुट जाए जिससे भैया बहनों को के साथ आचार्य एवं अभिभावकों का विकास हो सके साथ ही इसे जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाय वहीं विभिन्न विधालय के सभी प्रधानाचार्य ने मिल कल आगामी वार्षिक कार्ययोजना का निर्माण किया इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया प्रधानाचार्य लाल बाबु राय, सरस्वती शिशु […]

नवगछिया 12 बजे दिन तक प्रखंड कृषि कार्यालय में लटका था ताला || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे दिन तक ताला लटका रहा. इस दौरान काम लेकर कृषि कार्यालय आने वाले किसान और आम लोग ताला देखते ही बैरंग लौटते रहे. जबकि कृषि कार्यालय की बाबत प्रखंड मुख्यालय में कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं था कि कृषि कार्यालय कब खुलेगा और क्यों बंद है ? 12:09 पर प्रखंड कृषि कार्यालय का एक कर्मी प्रखंड कृषि संबंधित दीपक कुमार मौके पर पहुंचे. दीपक कुमार ने बताया कि वे जमुनिया पंचायत में हर खेत पानी योजना का काम कर रहे थे इसी कारण वे विलंब से कार्यालय पहुंचे हैं लेकिन प्रखंड कृषि कार्यालय में लगे ताले की चाबी उनके पास भी नहीं […]

नवगछिया : क्रिकेट टूर्नामेंट में साहु परबत्ता हुई विजयी || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया जगतपुर पंचायत के मध्य विद्यालय गरैया के मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ उदघाटन मैच सहुपरबत्ता बनाम जगतपुर के बीच खेला गया. जगतपुर की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए. जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी साहुपरबत्ता की टीम ने अपने दो विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहुपरबत्ता टीम के शिवम कुमार को दिया गया. शिवम ने टीम के तरफ से सर्वाधिक 12 बॉल मे 51रन बनाए. मैच का उदघाटन जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव के द्वारा किया गया. आयोजन करता के रूप में रिकेश , सोनू, चंदन शर्मा, […]

नारायणपुर : भ्रमरपुर में एकदिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय चकरामी का सामुदायिक प्रशिक्षण सोमवार को ललित नारायण मिश्र बालिका उच्च विद्यालय भ्रमरपुर में आयोजित हुआ. जिसका उद्धघाटन नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र के वरीय बीआरपी मिथिलेश कुमार एवं संकुल संचालक राजीव रंजन ने द्विप प्रज्वलित कर किया मौके पर बीआरसी नारायणपुर के लेखापाल मनोज कुमार एवं संकुल संसाधन केंद्र के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया प्रशिक्षण शिविर संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह,समावेशी शिक्षा के साधनसेवी जयकृष्ण दुबे की देखरेख में आयोजित किया गया. DESK 04 B

नारायणपुर : उपेंद्र कुशवाहा को जदयू का राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही बताया की उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चुने जाने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपीसी सिंह सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है उन्होने कहा कि रालोसपा का विलय जदयू में होने के बाद निश्चित तौर पर उपेंद्र कुशवाहा पार्टी हित में काम करेगी और पार्टी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल,पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,अधिवक्ता रंजीत मंडल,पिंटु यादव,अजय रविदास सहित अन्य मौजूद थे. DESK 04 B