Month: March 2021

बैंकों के निजीकरण नीति को लेकर नवगछिया में भी बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरभारतBarun Kumar Babul0

बैंकों के निजीकरण की नीति वापस लो,सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में नहीं बेचो, सरकारी नौकरी को खत्म मत करो, गरीब छात्रों का हक नहीं छीनों, गरीब जनता की उम्मीदों को नहीं तोड़ों सहित कई नारे लगाकर नवगछिया में बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है । इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंकों के निजीकरण को लेकर नवगछिया में बैंक कर्मी द्वारा हड़ताल किया गया है । मौके पर बैंक कर्मियों ने बताया कि यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (United Forum of Bank Unions -UFBU) के बैनर तले 9 यूनियों ने 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की ओर से देश के कई बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव […]

बिहपुर : दाता मंगन शाह रहम तुल्ला अलेह के उर्स को लेकर बैठक ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के मिल्की गांव में सैय्यदना हजरत दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स-ए-पाक की तैयारियों में उर्स इंतेजामिया कमेटी जुट गया है.बताया गया कि चांद के दृष्टिगोचर होने पर 30 या 31 मार्च से दाता का उर्स शुरू होगा .रविवार को दाता के मजार प्रांगण में उर्स इंतेजामिया कमेटी की बैठक हुई.बैठक में निर्णय लिया गया कि उर्स के दौरान कोरोना को लेकर जारी सरकारी गाईडलाईन का पूरा पालन होगा. वहीं दाता के उर्स में आने वाले जायरीनों के ठहरने,वाहन लगाने,रोशनी,सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस बैठक की अध्यक्षता व संचालन नायब सदर मो.ईरफान आलम ने किया. मौके पर नायब सदर मु.अबुल हसन, संयुक्त सचिव अशद राही, उप सचिव शहाबुद्दीन, कोषाध्यक्ष शाह वकील, […]

नवगछिया : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार घर जलकर राख, चार बकरी झुलसने से म’री||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो श्रीपुर में शनिवार की देर रात 11:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से चार लोगों का घर जलकर राख हो गया है. इस अगलगी में श्रीपुर के विकास कुमार, रोहित कुमार, सिंटू कुमार एवं लूचो कुमार का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. आग की चपेट में आने से चार बकरी के झुलस जाने के कारण मौत हो गई. साथ ही सभी लोगों के घर का सभी सामान जलकर राख हो गया है. देर रात आग लगने के बाद श्रीपुर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा अग्निशामक की गाड़ी को भेजा […]

बिहपुर : विशेष अभियान चलाया गया||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर – कन्या प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर प्रखंड – बिहपुर के अभिवावकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ,बच्चों, के द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के सफलता के लिए विशेष अभियान चलाया गया. बच्चों ने गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को शिक्षा एवं विद्यालय में नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान बिजली कुमारी, शिक्षक रूबी कुमारी, लता कुमारी, मीना कुमारी, नदीम सबा शिक्षा समिति की सचिव ममता देवी सदस्य अंजू देवी, नीलम देवी, चुल्हिया देवी, पिंकी देवी, मुन्नी देवी, बबिता समेत दर्जनों महिलाओं की उपस्थिति में छात्रा श्रेया, रिया ,साक्षी, खुशी, सोनाक्षी, प्रीति ,खुशबू,अन्य बच्चों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया. DESK 04

नवगछिया : किसान महासभा और भाकपा माले ने रंगरा में दो जगहों पर किया कार्यक्रम||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – तीन कृषि कानूनों के विरोध में और बटाईदार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर 18 मार्च को भाकपा माले और किसान महासभा द्वारा किए जा रहे विधानसभा मार्च को सफल बनाने के लिए पटना से रवाना हुई टीम ने रविवार को रंगरा में दो जगहों पर सभा का आयोजन किया. जानकारी के अनुसार रंगरा में काली स्थान, ज्ञानी दास टोला में सभा का आयोजन किया है. इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह किसान महासभा के नेता नवलकिशोर जी ने कहा कि सरकार के ना चाहने के बावजूद भी किसान आंदोलन ने ने अपना एक सौ दिन पूरा कर लिया है. अब यह आंदोलन पूरे देश […]

नवगछिया : बकरी खरीदने हटिया आ रही महिला को बस ने मारा धक्का, मायागंज में मौत||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर लक्ष्मीपुर पकड़ा रोड में ठाकुरबाड़ी के पास में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे अनियंत्रित बस ने लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मो जावेद की नूरी खातुन को धक्का मार दिया. बस का धक्का लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया निजी अस्पताल में लाया गया. जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बात की नूरी पकरा हटिया में बकरी की खरीद करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित बस ने उसे धक्का मार दिया. […]

रंगरा : साक्षरता परीक्षा में 385 शिशिक्षु महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ||GS NEWS

रंगरा चौकDESK 040

रंगरा – सरकार के अक्षर अंचल योजना के तहत रंगरा चौक प्रखंड में रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शिशिक्षु महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रखंड केआरपी मुकेश कुमार और शिक्षा सेवक राजकुमार रजक ने बताया कि कुल लक्षित 420 महिलाओं में कुल 385 महिला शिशिक्षु परीक्षा में शामिल हुई. प्रखंड रंगरा चौक में कदाचार मुक्त, सफल संचालित बुनियादी परीक्षा हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, केआरपी, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक, हेडमास्टर और कार्यरत कुल 21 शिक्षा सेवक एवं तालीमी मारकज के कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गयी. DESK 04

मंच पर झूमें गोपालपुर विधायक वीडियो हुआ वायरल : मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का इस बार भक्ति गीत पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. कहा जा रहा है कि नवगछिया में ही शिवरात्रि के अवसर पर एक जागरण के प्रोग्राम में विधायक ने नृत्य किया था. स्टेज पर उनके साथ कुछ महिला कलाकार भी नृत्य कर रहीं हैं. गाने का बोल कुछ इस तरह है “मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के”. विधायक के विरिधियों ने इस नृत्य पर सोशल मिडिया में जम कर चुटकी ली है तो दूसरी तरफ गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जागरण का आयोजन था, भक्ति […]