


बैंकों के निजीकरण की नीति वापस लो,सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में नहीं बेचो, सरकारी नौकरी को खत्म मत करो, गरीब छात्रों का हक नहीं छीनों, गरीब जनता की उम्मीदों को नहीं तोड़ों सहित कई नारे लगाकर नवगछिया में बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है ।
इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंकों के निजीकरण को लेकर नवगछिया में बैंक कर्मी द्वारा हड़ताल किया गया है । मौके पर बैंक कर्मियों ने बताया कि यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (United Forum of Bank Unions -UFBU) के बैनर तले 9 यूनियों ने 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की ओर से देश के कई बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके विरोध में बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है ।
















