Month: March 2021

नवगछिया : साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 34997 रुपये ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिन टेंगा करारी निवासी पवन कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने 34997 की निकासी कर ली है. घटना के संदर्भ में उन्होंने नवगछिया एसपी को आवेदन दिया है. पवन कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने शनिवार को गूगल पे के माध्यम से एक खाते में 210 रुपये में भुगतान किया. गूगल पे से पैसे के भुगतान करने ये बाद भी पैसे उनके खाते में नहीं पहुचा और मेरे खाते से 210 रुपये की राशि कट गया. इस संदर्भ में जब एसबीआई केयर सेंटर में बात किया तो उनके द्वारा बताया गया कि गूगल पर थर्ड पार्टी होने के कारण उनके ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी बैंक को नहीं होती है. […]

बिहपुर : झंडापुर के व्यसायिक बासुकीनाथ साह के छत्रछाया में चलता था अवैध चावल गेहूं की कारोबारी||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर – बीती रात दयालपुर चौक एनएच 31के आगे ईट भट्ठे के बगल में बाबा बासुकीनाथ मिल में मिले 285 बोरी चावल 157 बोरी गेहूं को अवैध रूप से ट्रक से खाली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत झंडापुर ओपी थाना में एमओ अजीत कुमार के लिखित आवेदन पर शैलेंद्र पंडित मोधरापुर नारायणपुर ,अजीत साह गड़िया . परवत्ता, एवं झंडापुर के बासुकीनाथ प्रसाद साह पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मौके पर झंडापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. DESK 04

नवगछिया के भवानीपुर गांव में नवनिर्मित घर के दीवारों को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत रंगरा ओपी थानाक्षेत्र के भवानीपुर निवासी टुनटुन यादव ने अपने पड़ोसियों पर घर तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संदर्भ में देर शाम एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति नवनिर्मित दीवार को लोहे के रॉड से तोड़ने का प्रयास कर रहा है. रंगरा थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी में अजय यादव, मिडिल यादव, सुजीत यादव, दीनदयाल यादव, प्रकाश यादव को नामजद किया है. रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. DESK 04

नवगछिया नए जगह पर शिफ्ट हुआ सब्जी हाट, स्टेशन रोड हुआ खाली || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : स्टेशन रोड में अवैध रूप से चल रहे सब्जी हाट रविवार को पूर्ण रूप से अपने नए जगह(माल गोदाम चौक के पीछे) शिफ्ट हो गया है. अपने नए जगह पर शिफ्ट होने के साथ ही नवगछिया स्टेशन रोड पूरी तरह से खाली हो गया है. जिससे करीब 20 वर्षों से नासूर बन चुकी जाम की समस्या से लोगों को अब मुक्ति मिल चुकी है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नए जगह पर सब्जी हाट शिफ्ट होने के बाद खुद सब्जी हाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और सब्जी दुकानदारों से बात चीत भी की है. एक तरफ नवगछिया के लोग जाम से मुक्ति मिलने के बाद संतुष्ट दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ सब्जी विक्रेताओं […]