Month: March 2021

नवगछिया में पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – राजद के पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव के निधन पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, विपक्ष के नेता शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, तनवीर बाबा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, खगेश यादव, अशोक यादव, मनोज यादव आदि ने दरभंगा जिले में बहेड़ी के पूर्व राजद विधायक हरे कृष्ण यादव के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने कहा कि वे एक कुशल राजनेता थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. DESK 04 B

नवगछिया जिप सदस्य में पार्टी स्तर से पंचायत चुनाव में घोषित होंगे उम्मीदवार, पार्टी करेगी समर्थन || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इसके तहत 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि सभी बूथों पर कार्यक्रम 4, 5 एवं 6 अप्रैल तक चलेगा. 14 अप्रैल को पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती प्रत्येक पंचायत स्तर पर मनाएगी इसका निर्णय लिया गया. जिला परिषद चुनाव हेतु क्षेत्रीय बैठक रखी गई है जो 18 से 20 मार्च के बीच होनी है. 22 से 25 मार्च के बीच प्रत्येक पंचायत की बैठक आयोजित की […]

नवगछिया प्रखंड में 580 बुजुर्ग का किया गया वैक्सीनेशन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग व्यक्तियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया. नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर प्रखंड के साहू परबत्ता, जमुनिया एवं ढोलबज्जा पंचायत में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. इसके साथ ही एक केंद्र नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में संचालित किया जा रहा है. सभी टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को मौसम खराब होने के बावजूद भी बुजुर्ग लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुच कर कोरोना का टीका लगवाया. उन्होंने कहा कि शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग का टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्ग की स्थिति सामान्य है. DESK 04

रंगरा : चोरों ने किराना दुकान से उड़ाया हजारों का माल ||GS NEWS

रंगरा चौकDESK 040

रंगरा – रंगरा ओपी क्षेत्र के कोसकीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को एक किराना दुकान से हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली है. इस बाबत दुकान के मालिक रामदेव भगत ने शनिवार शाम रंगरा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रामदेव भगत ने कहा कि दुकान उनके घर पर ही है. 12 मार्च को वे अपनी पत्नी के साथ एक संबंधी के यहां चले गए. घर पर कोई नहीं था. शनिवार को वे जब घर आये तो देखा कि पूरा दुकान अस्त व्यस्त है और हजारों रुपये के समान गायब हैं. गायब सामानों में सरसों तेल, चावल चूर, गैस सिलेंडर, चुल्हा समेत अन्य सामान भी है. रंगरा के थानाध्यक्ष […]

रंगरा : पूर्णियां से भागलपुर जाने के क्रम में भागलपुर सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – पूर्णियां से भागलपुर जाने क्रम में सीएस उमेश शर्मा ने शनिवार को देर शाम रंगरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में सीएचसी में चिकित्सक के साथ सभी कर्मियों की उपस्थिति देखी गयी. सीएस श्री शर्मा ने साफ सफाई का जायजा लिया और रंगरा सीएचसी के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली. सीएस ने कहा कि रोगियों को पीएचसी में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, प्रत्येक कर्मी इसका सदैव ध्यान रखें. सीएस ने कहा कि कोई भी कर्मी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखेंगे तो ऐसे कर्मियों पर अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी. सीएसके औचक निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी […]

नारायणपुर : मुखिया पुत्र के साथ मारपीट, मुकदमा उठाने का दिया धमकी||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक पर शनिवार की संध्या 5:30 बजे नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया नरेंद्र कुमार के शिक्षक पुत्र राकेश कुमार रौशन के साथ गॉव के ही राहुल कुमार यादव एवं गोलू कुमार यादव के द्वारा कट्टा लहराते हुए गाली-गलौज के साथ धमकी दिया की जो मुकदमा. पहले किया है उसको उठा लो नहीं तो जान से मार देंगें घटना को लेकर शिक्षक राकेश कुमार रौशन ने नारायणपुर निवासी तीरो यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव एवं गोलू कुमार यादव के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है दिए गए आवेदन में शिक्षक राकेश रौशन […]

नवगछिया : नगर पंचायत में सैरात बंदोबस्ती कल, तैयारी पूरी ||GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नगर पंचायत कार्यालय में वर्ष 2021-22 को लेकर सोमवार सैरात बंदोबस्ती करवाई जाएगी. इसको लेकर नवगछिया नगर पंचायत प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने बताया कि नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित बाल भारती विद्यालय इंग्लिश मीडियम के पास वार्ड 17 एवं नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय के पास वार्ड 15 में स्थित वाटर प्यूरीफायर, नवगछिया बस स्टैंड, मांस हाट, वार्ड 22 में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मंदिर के पास परिसर में स्थित वाटर प्यूरीफायर, वार्ड 16, 17 एवं 18 के सावर्जनिक शौचालय, विज्ञान होर्डिंग एवं 12.89 एकड़ कृषि भूमि का बंदोबस्त खुली डाक के माध्यम से होनी है . 15 मार्च से […]

बिहपुर : विक्रमपुर से भारी मात्रा शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर- थाना क्षेत्र के विक्रमपुर से बिहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में 101.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया पुलिस ने इस कार्रवाई में दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर विक्रमपुर निवासी मनोज यादव एवं अभिराज कुमार दोनों बाप बेटे है।पुलिस ने मनोज यादव के घर से ही शराब बरामदगी की है।उसके घर से रिज़र्व 7 रेयर विस्की 180 एमएल का 240 बोतल, 375 एमएल का 144 बोतल,मेडेवेल्स 180 एमएल का 25 बोतल कुल 409 बोतल विदेसी शराब बरामद किया . बिहपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने बताया कि बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रमपुर में शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए स्टॉक किए हैं जिसके बाद त्वरित थानाध्यक्ष नीरज कुमार […]